आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
स्थानीय सत्संग केंद्र, मंजुला पथ, सरवाहा पुल के पास, रानीगंज में परम प्रेम के युग पुरुषोत्तम श्री श्री 108 अनुकूल ठाकुर चन्द्र जी का 137वां जन्म महा महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत भव शोभा यात्रा से हुई, जो रानीगंज नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस शोभा यात्रा में गायक रिपु कुमार रोशन और मधेपुरा से आए गायक अंबिका दा ने भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।समारोह की अध्यक्षता सहरसा से आए सेवा-निवृत्त प्रधानाध्यापक डॉ. प्रताप नारायण सिंह ने की। अपने अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने कहा कि ठाकुर जी की इच्छा है कि प्रत्येक व्यक्ति, चाहे वह हिंदू हो, मुसलमान हो, सिख हो या बौद्ध हो, सभी एक साथ मिलकर प्रेम और सद्भावना के साथ रहें। उन्होंने मानवता और एकता पर जोर देते हुए समाज में समरसता स्थापित करने का संदेश दिया।
धर्म सभा में समीर कुमार डे, मनु दा, विजयकांत झा, नवीन कुमार, राजूवंश मिश्रा, दिलीप कुमार नायक आदि वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सत्संग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. दयानंद राउत ने अपने संबोधन में ठाकुर जी के आदर्शों और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला, जो समाज में नैतिकता और आध्यात्मिकता को बढ़ावा देते हैं। मात्व सम्मेलन का आयोजन कंचन मां और भारती मां के नेतृत्व में किया गया, जिसका संचालन सुश्री नैंसी नयन ने किया। इस अवसर पर फारबिसगंज से आई सुंदरी मां, अररिया से सुप्रिया मां, काकुली मां, मुन्नी देवी, पुष्पा दीदी आदि ने विभिन्न पाठों के माध्यम से श्री श्री ठाकुर जी के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला।
समारोह को सफल बनाने में संयोजक सुनील पंजियार, अमित महतो, सिकंदर साह, ललन पुर्वैं, सुश्री कोमल प्रिया, सुदेश सिंह, विजय कुमार साह, श्याम कुमार, कृताआनंद महतो, पिंकी देवी, रंटू महतो, सोनी देवी, बिन्नू मोदी, शंभू महतो, आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। धन्यवाद ज्ञापन सत्संग केंद्र के अध्यक्ष डॉ. दयानंद राउत ने किया।इस मौके पर आनंद बाजार के तहत अल्पाहार और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और ठाकुर जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। समारोह ने रानीगंज नगर में आध्यात्मिकता और एकता का संदेश फैलाया, जिससे समाज में प्रेम और सद्भावना का माहौल बना।रानीगंज से आदित्य दत्ता की रिपोर्ट






















