समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार , पटना के निर्देशानुसार अनुमंडल विधिक सेवा समिति, दलसिंहसराय के सौजन्य से रविवार को उपकारा, दलसिंहसराय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पैनल अधिवक्ता राजकुमार महतो ने जेल में बंद कैदियों को मुफ्त विधिक सहायता पहुंचाने हेतु मानक संचालन प्रक्रिया एवं जेल लीगल एड क्लीनिक की कार्यविधि स्कीम 2022 विषय पर विस्तारपूर्वक बताया। साथ ही उन्होंने काराधीन बंदियों से जानकारी लिया कि उनके वाद की सुनवाई हेतु अधिवक्ता है अथवा नहीं है । उन्होंने बताया कि यदि उन्हें अपने वाद की सुनवाई हेतु अधिवक्ता रखने का सामर्थ्य नहीं है तो समिति के माध्यम से सरकारी खर्च पर उन्हें अपने वाद की सुनवाई हेतु पैनल अधिवक्ता प्रदान किया जाएगा । मौके पर उपकारा अधीक्षक, जेल कर्मी, काराधीन अभियुक्त एवं पारा विधिक स्वयं सेविका सरिता कुमारी मौजूद थे।
अररिया – 11 दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर बैठक
नजरिया न्यूज़, अररिया। विकाश प्रकाश। गणेश पूजनोत्सव को लेकर आज एक बैठक आहूत की गई बैठक की अध्यक्षता गणेश पूजनोत्सव...














