अभिमन्यु मिश्रा, जिला प्रभारी सुपौल।
प्रखंड क्षेत्र स्थित पनोरमा पब्लिक स्कूल रामपुर का पांचवा वार्षिकोत्सव दो मार्च रोज रविवार को भव्य रूप से होने जा रहा है, वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी पधार रहे हैं, वार्षिकोत्सव में जहां स्कूल के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में विविध प्रतिभाओं को प्रदर्शित करेंगे, वहीं कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए वाॅलीवुड के पार्श गायक अल्ताफ राजा व भोजपुरी फिल्म की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपना जलवा विखेरेंगे, पनोरमा ग्रुप के सीएमडी सह वीआईपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने रविवार को कार्यक्रम स्थल पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया, मुख्यालय बाजार से पश्चिम पनोरमा ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहूंचे श्री मिश्रा ने मंच एवं ग्राउंड में लोगों के बैठने तथा भीड नियंत्रण को लेकर बैरिकेडिंग आदि को लेकर आवश्यक निर्देश दिया, इससे पूर्व श्री मिश्रा ने पनोरमा पब्लिक स्कूल रामपुर में रविवार को प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम एवं उसकी तैयारी को लेकर प्रेसवार्ता की, प्रेसवार्ता में स्कूल के वार्षिकोत्सव को लेकर एक एवं दो मार्च को आयोजित कार्यक्रम की रूपरेखा एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी गई, प्रेसवार्ता में उन्होने बताया कि स्कूल के पांचवे स्थापना दिवस का दिन ऐतिहासिक होगा, इसबार वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि के तौर पर विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी मौजूद रहेंगे, मुख्यालय बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गामंदिर से पश्चिम पनोरमा के ग्राउंड पर वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जायेगा, जिसमें सुवह 10 बजे से दो बजे तक स्कुली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंचन किया जायेगा, जिसमें गीत, नृत्य, सामुहिक नृत्य सहित विविध गतिविधि प्रदर्शित की जायेगी, फिर चार बजे से देरशाम आठ बजे तक प्रख्यात पार्श्व गायक अल्ताफ राजा एवं भोजपुरी फिल्म की मशहूर अभिनेत्री व गायिका बिहार की बेटी अक्षरा सिंह के द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी जायेगी, वार्षिकोत्सव से एक दिन पूर्व शनिवार को स्कूल परिसर में बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप देंगे और सफल प्रतिभागियों का चयन होगा, शनिवार को रामपुर में ही गंगा आरती का भव्य आयोजन एवं महाप्रसाद का कार्यक्रम है,
बताया कि पनोरमा ग्रुप के किसी भी आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाती है, वार्षिकोत्सव के दिन करीब पांच सौ की संख्या में भोलेंटियर, महिला व पुरुष गार्ड के अलावे पर्याप्त बाउंसर को तैनात किया जायेगा, आयोजन स्थल सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरे से लैश रहेगी पल पल की निगेहवानी की जायेगी, इसके अलावे पुलिस व प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करेंगे, श्री मिश्रा स्थानीय वासियों खासकर यूवावर्ग से इस यैतिहासिक आयोजन को शांतिपूर्वक संपन्न कराने की अपील भी की है, मौके पर तौसिफ हसन, राजन चमन, विकास कुमार, अरुण झा, जनिफ खान, राजू खान, शुभम वर्मा, छोटन मोदक, शेख तालिब, जारा प्रवीण, दीपक दिलवर मौजूद थे













