अभिमन्यु मिश्रा, जिला प्रभारी सुपौल ।
मुख्यालय स्थित हाइस्कूल चौक से दक्षिण पेट्रोल पंप के समीप तीन दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप महायज्ञ को लेकर भूमिपुजन किया गया,
आगामी 10 से 12 मार्च तक आयोजित होने वाले महायज्ञ के लिए स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलु के द्वारा भूमि पुजन के बाद झंडारोहन किया गया, सुपौल के पंडित अजीत कुमार सिंह एवं महेशपुर के शिवनारायण साह के मंत्रोच्चारण के बीच महिलाओ एवं कन्याओं के द्वारा महायज्ञ स्थल का भूमि पुजन विधि विधान पूर्वक किया गया,
इस दौरान महायज्ञ स्थल पर वेदमाता गायत्रीजी के जयकारे, गायत्री मंत्र के उच्चारण व भजन से वातावरण गुंजायमान हो रहा था, इस अवसर पर गायत्री परिवार के सदस्यों के अलावे धर्मप्रेमी भारी संख्या में मौजूद रहे, गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा सभी आगत अतिथियों का तीलक लगाकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया,
मौके पर मंत्री श्री बबलु ने कहा कि हमारा देश, साधु संत व सनातनियों का देश है, छातापुर की धरती पर इस प्रकार का महायज्ञ आयोजित होने से यहां शांति व समृद्धि आयेगी, गायत्री परिवार की स्थापना करने वाले पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य को नमन करते उन्होने कहा कि आचार्य जी ने देश ही नहीं पुरी दुनियां में गायत्री परिवार का विस्तार किया है,
इस तरह के आयोजन से लोगों को शक्ति मिलती है और संबल मिलता है, मंत्री ने गायत्री परिवार एवं महायज्ञ के आयोजन कर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया, गायत्री परिवार के सदस्य अनिरुद्ध यादव, बेदानंद मंडल, प्रमोद कुमार यादव, प्रो सोनेलाल यादव, अंजय सिंह, भोगानंद राजा, रेशमलाल यादव, रामकुमार सिंह, कदमलाल यादव, ललन साह, नाथो दास, संतोष यादव, सुनील कुमार यादव, पिंकी भारती, शांता कुमारी, प्रभू पासवान के अलावे सुपौल नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषि, दिलीप कुमार सिंह, शालीग्राम पांडेय, फेकनारायण मंडल, सुशील प्रसाद कर्ण, गौरीशंकर भगत, सुरज चंद्र प्रकाश, पवन कुमार हजारी, शिवकुमार भगत, किशोर कुमार मुन्ना, रामटहल भगत, गुंजन भगत, ओमप्रकाश मंडल, आशिषकांत झा, काली झा, शंकर सहनी, चंद्रदेव पासवान, इंद्रानंद पाठक, हरेराम चौधरी, अरविंद मेहता सहित सैकडों की संख्या में श्रद्धालु सामिल हुए।













