नजरिया न्यूज अररिया डेस्क। अररिया सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय शंकर चौधरी उर्फ खोखा जी के मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी अररिया जिला के अध्यक्ष आदित्य नारायण झा के अगवाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 119 वा मन की बात कार्यक्रम जो काफी प्रेरणादाई रहा जिसमें व्यक्तियों की स्वास्थ्य के लिए फिटनेस के लिए वसायुक्त पदार्थ तेल का काम से कम सेवन अधिक शारीरिक श्रम योगाभ्यास खेल कर अपने फिटनेस को बरकार रखने के लिए आग्रह किया गया उसको सुना गया,
इसके उपरांत एक छोटी सी बैठक कल भागलपुर में होने वाले प्रधानमंत्री के डीबीटी प्रणाली से किसानों के खाते में₹2000 रुपए भेजने के उपरांत आयोजित सभा में अररिया की संख्या बल पर विस्तार से चर्चा किया गया, इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी अररिया जिला के महामंत्री प्रताप नारायण मंडल कृष्ण कुमार सेनानी रानीगंज नगर के महामंत्री संजीत कुमार समेत भारतीय जनता पार्टी के बहुत सारे कार्यकर्ता मौजूद रहे।
101 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार
नजरिया न्यूज़, अररिया। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष...






















