भरगामा प्रखंड के जयनगर पंचायत में लगभग 3 करोड़ की लागत से बनने वाले सरकार भवन के लिए प्रशासन ने जमीन चिन्हित कर ली है। डीपीआरओ मनीष कुमार, बीडीओ शशिभूषण सुमन और अंचलाधिकारी निरंजन कुमार मिश्र,तकनीकी सहायक हिमांशु कुमार व संतोष कुमार ने स्थल निरीक्षण कर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की।
अंचलाधिकारी निरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि सरकार भवन निर्माण के लिए जयनगर स्थित माध्यमिक उच्चतर विधालय के समीप डिस्ट्रिक्ट बोर्ड की जमीन चिह्नित की गई है।
डीपीआरओ मनीष कुमार ने कहा सरकार भवन निर्माण को लेकर टेन्डर का कार्य पुर्ण हो गया है। भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा होते ही जल्द पंचायत भवन निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी।
प्रशासन की इस पहल से मुखिया प्रतिनिधी सच्चिदानंद सिंह,समाजसेवी रमण सिंह, समाजसेवी सुमन सिंह, समाजसेवी ओमप्रकाश मेहता मिठ्ठू,कुंदन सिंह, मंडल अध्यक्ष कौशल सिंह भदौरिया व क्षेत्र के लोगों में उत्साह है, क्योंकि सरकार भवन बनने से पंचायत में प्रशासनिक कार्यों की सुविधा बेहतर होगी और आम जनता को सरकारी सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी।




















