विश्व मातृ भाषा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मैथिली विकास कोष के प्रांगण में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता रामसरोज यादव, डीएफओ विनोद सिंह, प्रदेश वन निर्देशनालय के अधिकृत सुरेश शर्मा, वार्ड अध्यक्ष दिनेश सिंह, पूर्व अध्यक्ष रमेश ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, शिक्षा समिति के सदस्य दीपक ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का नेतृत्व कोष के अध्यक्ष जीवनाथ चौधरी ने किया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित “वृक्ष मानव” के रूप में प्रसिद्ध सुरेश शर्मा ने बताया कि यह वृक्षारोपण ज्ञानकूप संस्कृत नमूना माध्यमिक विद्यालय के सामने स्थित बहुचर्चित धार्मिक स्थल विहारकुंड के समीप कोष भवन परिसर में किया गया है।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने मातृ भाषा और पर्यावरण संरक्षण के आपसी संबंध पर चर्चा की और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम से स्थानीय नागरिकों में भी जागरूकता बढ़ी और उन्होंने इस पहल की सराहना की।
101 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार
नजरिया न्यूज़, अररिया। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष...






















