पैकपार रामनुग्रह सिंह किशुनदयाल उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में शुक्रवार को टी -20 क्रिकेट टूर्नामेट का शुभारंभ हुआ। इसमे आठ टीमें भाग ले रही है। स्थानीय पैकपार स्टार 11 क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी सह व्यवसायी अरविंद मेहता, पैक्स अध्यक्ष देशराज मंडल, समाजसेवी ज्योतिष कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। टूर्नामेट के पहले दिन नरपतगंज कोशिकापुर बनाम पैकपार के बीच खेला गया। टाॅस जीतकर कोशिकापुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। वहीं बल्लेबाजी करने उतरी कोशिकापुर की टीम ने निर्धारित ओवर मे सभी विकेट खोकर 173 रन का विशाल स्कोर खडा किया। जबाव में उतरी पैकपार की टीम शुरुआत से हीं काफी दबाव मे खेलते हुए 12 ओवर मे सभी विकेट गंवाकर 132 रन पर आउट हो गई। इस प्रकार पैकपार की टीम 41 रन मैच हार गई।
कोशिकापुर टीम के धाकड बल्लेबाज पटेल ने सर्वाधिक 102 रन बनाया। उन्हें मैन आफ द मैच घोषित किया गया। इससे पूर्व खैल मैदान उद्घाटन समारोह को सम्वोधित करते हुए समाजसेवी अरविंद मेहता ने कहा कि खेल ही एक मात्र ऐसा प्लेटफार्म है जहां जाति ,धर्म , समुदाय , एवं ऊंच नीच की दीवार ध्वस्त हो जाती है। वहीं युवा नेता ज्योतिष कुमार ने कहा आज के परिवेश मे खेल को बढावा देने की जरूरत पर बल दिया जा रहा है। क्योंकि खेल युवाओं को अनुशासन सिखाता है। उन्होने कहा कि बहुत से खिलाड़ी बैटिंग के बाद क्षेत्ररक्षण में दिलचस्पी नहीं दिखाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को सभी क्षेत्रों में परिश्रम करने को कहा। ताकि उन्हें हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो। काॅमेंट्री में जनता झा व आदित्य कुमार ने ग्रामीण ठेठ अंदाज में दर्शकों का खुब मनोरंजन कराया। वही मैच मे अंपायर नंदन कुमार व राहुल कुमार ने किया। खेल प्रेमियों से पुरा दर्शक दीर्घा खचाखच भरा रहा व खेल का लुत्फ उठाया।
किशनगंज, बिहार -रुस्तम अली बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय डेरामारी, कोचाधामन, किशनगंज ने बनाया इतिहास
मशत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम, इंटरमीडिएट के 125 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी एवं 8 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए 133...






















