भरगामा प्रखंड के बीरनगर पश्चिम, धनेश्वरी,खजुरी और हरिपुर कला पैक्स में सहकारिता विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में किसान सहकारी चौपाल सह नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को सहकारी योजनाओं और उनके लाभों की विस्तृत जानकारी देना था। कार्यक्रम के दौरान रेणु संस्कृति मंच के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सहकारिता समितियों, कृषि ऋण, बीज-उर्वरक आपूर्ति और विपणन सहायता जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में रोचक तरीके से जानकारी दी। कलाकारों ने मनोरंजक शैली में बताया कि सहकारिता मॉडल के तहत किसान कैसे आत्मनिर्भर बन सकते हैं और अपनी आय को बढ़ा सकते हैं।
इस दौरान सहकारिता विभाग के अधिकारियों और कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि यंत्रीकरण योजना और जैविक खेती प्रोत्साहन योजना जैसी सरकारी योजनाओं के लाभों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सहकारी समितियों से जुड़कर किसान अपने कृषि कार्यों की लागत को कम कर सकते हैं, उत्पादकता बढ़ा सकते हैं और बाजार में बेहतर दाम प्राप्त कर सकते हैं।
प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी जयशंकर झा ने किसानों की समस्याएं सुनीं और उन्हें समाधान का आश्वासन दिया। खजुरी पैक्स अध्यक्ष जयकिशोर यादव, पैक्स अध्यक्ष अनमोल कुमार यादव, निरंजन कुमार और मो. मुर्सलिम ने भी इस पहल को किसानों के लिए लाभकारी बताया और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से किसानों को सहकारिता की ताकत का एहसास होता है।
इस आयोजन से किसान बेहद उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से सरकारी योजनाओं की सही जानकारी मिलती है, जिससे वे अपने अधिकारों का पूरा लाभ उठा सकते हैं।
इस तरह के आयोजनों से न सिर्फ किसानों को सहकारिता का महत्व समझ में आता है, बल्कि वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ते हैं।
किशनगंज, बिहार -रुस्तम अली बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय डेरामारी, कोचाधामन, किशनगंज ने बनाया इतिहास
मशत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम, इंटरमीडिएट के 125 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी एवं 8 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए 133...






















