संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी में दक्ष करने के लिए तीन- तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है इस बारे में सीडीपीओ मंजुला कुमारी व्यास ने कहा कि सहयोगी संस्था यूनिसेफ एवं बाल विकास परियोजना के द्वारा पोषण भी- पढ़ाई भी थीम को लेकर कार्यशाला आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को आयोजित कार्यशाला में विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों की 84 सेविकाओं ने भाग लिया। वहीं बाल विकास परियोजना के प्रखंड समन्वयक प्रणव कुमार ने कहा कि 0-6 वर्ष तक के बच्चों का सर्वांगीण विकास यथा नियमित टीकाकरण वहीं पोषणयुक्त आहार खेलकूद के साथ ही बच्चों का बौद्धिक विकास आदि विषयों पर विस्तृत रूप से जानकारी दी जा रही है वहीं कार्यशाला में यूनिसेफ के ट्रेनर आशुतोष समल सौरव कुमार उपेंद्र कुमार विश्वास एलएस बबीता कुमारी उषा कुमारी के साथ ही सेविका रेणु देवी निभा देवी आशा देवी, अँजु देवी सबाना आजमी व माला देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।






















