आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
रानीगंज नगर पंचायत क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी घटना से स्थानीय लोग सकते में हैं। बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 12 राऊत टोला में डोमी पंजियार के घर से लगभग 10 लाख रुपये के जेवरात और 5 लाख रुपये नकद की चोरी हो गई।डोमी पंजियार के पुत्र मिट्ठू पंजियार ने बताया कि घर के सभी सदस्य कुंभ स्नान के लिए गए हुए थे और वे खुद दुकान पर थे। इसी दौरान चोरों ने सूने घर का फायदा उठाकर बड़ी चोरी को अंजाम दिया। चोरी की सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही रानीगंज थाना की दरोगा पूजा शर्मा मौके पर पहुंचीं और मामले की पड़ताल शुरू की। घर के दाहिनी ओर जूते के निशान मिलने की भी बात सामने आई है। पीड़ित परिवार ने घटना स्थल पर एसएएफ टीम एवं डॉग स्क्वायड बुलाने की मांग की है।
रानीगंज थाना अध्यक्ष निर्मल यादव बिंदुवेंदू ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। इलाके में हरकंम है






















