संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी प्रखंड में भक्तिमय वातावरण में शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है वहीं यज्ञ में कलाकारों द्वारा बनाया गया कैलाश पर्वत पर विराजमान भगवान रुद्र का मनोहारी प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बना रहा वहीं बनारस के आचार्य मुकेश शास्त्री जी के नेतृत्व में यज्ञ संचालन किया गया था और महारुद्र यज्ञ की विशेषता का वर्णन करते हुए शास्त्री जी ने कहा कि यज्ञ में प्रयुक्त वैदिक मंत्रों होम जाप आदि के प्रभाव सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और नकारात्मक ऊर्जा का क्षय होता है
वहीं कथा वाचिका साध्वी शिवा किशोरी जी के कथा वाचन का लाभ श्रद्धालुओं ने उठाया नौ फरवरी को यज्ञ की सफलता को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ ही यज्ञ का शुभारंभ से ही बीस फरवरी तक प्रखंड भर का वातावरण भक्तिमय बना रहा वहीं ज्ञात हो कि इसी स्थल पर वर्ष 2021में सहस्र चंडी यज्ञ का आयोजन किया गया था और काफी संख्या में श्रद्धालुओं का आना हुआ था






















