नज़रिया न्यूज टीम, भोजपुर21फरवरी।
क्या लगातार वाहन चलाना दुर्घटना को आमंत्रण देना हो सकता है?भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा -मोहनिया हाईवे पर दुल्हिनगंज के नजदीक शुक्रवार की अहले सुबह प्रयागराज से लौट रही एक कार पीछे से कंटेनर में घुस गई। इस हादसे छह की जान चली गई।

बिहार के भोजपुर में प्रयागराज से कुंभ स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं की हादसे के बाद कार की स्थिति, छह की जान चली गई…
कार के अगले भाग के परखच्चे बयां कर रहे कि वाहन की गति कितनी अधिक थी!जेसीबी की मदद से कार को हटाकर दबे लोगों को निकाला गया। लेकिन तबतक मौत हो चुकी थी।सभी मृतक पटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र समेत अन्य जगहों के बताए जाते हैं । सभी लोग एक ही परिवार और सगे संबंधी बताए जाते हैं। हादसा सुबह तीन बजे के आसपास का बताया जा रहा है।
जांच में जुटे सूत्रों ने कहा कि हादसे का कारण कार चालक का पलक झपकना हो सकता है। सभी लोग कुंभ स्नान कर घर लौट रहे थे।

















