नजरिया न्यूज फॉरबिसगंज,अररिया।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे से अररिया जिला प्रशासन ने सबक ली।जिला प्रशासन ने जोगबनी रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज महाकुंभ मेला जाने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को लेकर समुचित पहल की है।रेल प्रशासन,जिला प्रशासन,नगर निकाय प्रशासन और एसएसबी के साथ समन्वय स्थापित कर नई व्यवस्था की गई है।
प्रयागराज में महाकुंभ मेला जाने के लिए जोगबनी रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए डीएम अनिल कुमार,एसपी अंजनी कुमार अन्य अधिकारियों के साथ जोगबनी स्टेशन पहुंचे। सबसे पहले डीएम एसपी ने अधिककारियों के साथ श्रद्धालुओं के लिए किए गए व्यवस्था का जायजा लिया।जिसके बाद मौजूद रेलवे के अधिकारी,आरपीएफ,जीआरपी,एसएसबी और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीएम अनिल कुमार और एसपी अंजनी कुमार ने महाकुंभ मेला जाने के लिए उमड़ने वाली जोगबनी रेली स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए क्राउड मैनेजमेंट करने का निर्देश दिया। जिसके तहत रेलवे स्टेशन परिसर से प्लेटफार्म में प्रवेश और निकासी के लिए एक स्थान सुनिश्चित करते हुए प्रवेश स्थल को घुमावदार करने का निर्देश दिया गया। रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ ही नगर परिषद की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वॉलेंटियर की प्रतिनियुक्ति,एसएसबी की एक कंपनी की प्रतिनियुक्ति और एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई। साफ सफाई के लिए नगर परिषद की ओर से सफाई कर्मी और कर्मचारियों की तैनाती करने का निर्देश दिया गया।साथ ही स्टेशन पर एक मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति की गई।रेलवे स्टेशन परिसर में प्रतीक्षा के लिए यात्री शेड के साथ चलत शौचालय और सुरक्षा व्यवस्था का निर्देश जोगबनी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मिनाक्षी कुमारी को निर्देशित किया गया।
मौके पर डीएम एसपी के अलावा जोगबनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद,एसएसबी जोगबनी कैंप प्रभारी पशुपति सिंह,नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी मीनाक्षी कुमारी,स्टेशन प्रबंधक कमल बासुकी, माल बाबू अक्षय सिंह समेत जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी मौजूद थे।
उल्लेखनीय हो कि जोगबनी रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ स्पेशल ट्रेन सहित जोगबनी से आनंद विहार जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन से बड़ी संख्या में सीमावर्ती क्षेत्र और नेपाल के श्रद्धालु महाकुंभ जा रहे हैं।जहां दिनभर काफी अव्यवस्था का आलम रहता है और रात में खुलने वाली सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन में दिन में ही श्रद्धालु कब्जा जमा ले रहे हैं।जिसके कारण ट्रेन खुलने के बाद अंदर बैठे श्रद्धालु ट्रेन को अंदर से लॉक कर देते हैं।फलस्वरूप फारबिसगंज,अररिया आरएस,अररिया कोर्ट,कुसियारगांव,पूर्णिया स्टेशन पर काफी अराजकता वाली स्थिति पैदा हो रही है और कई बार हंगामा और तनाव उत्पन्न हुआ है।
रुंगटा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (RITM) परिसर में रामकृष्ण मिशन, कटिहार के सचिव स्वामी महेश्वरानंद जी महाराज का आगमन, सुखद पल
नजरिया न्यूज, फारबिसगंज, 06 मई 2026। जिले के फारबिसगंज अनुमंडल स्थित रुंगटा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (RITM), फारबिसगंज परिसर...



















