नज़रिया न्यूज़ (रूबी बिनीत), अररिया।
व्यवहार न्यायालय अररिया के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अररिया ने दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदद्याटन किया।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अररिया श्री गुंजन पाण्डे के द्वारा नालसा (चाइल्ड फ्रेंडली लीगल सर्विसेज) योजना, 2024 एवं नालसा (मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना 2024 के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर श्री मनोज कुमार तिवारी, ए0डी0जे0-1, श्री अजय कुमार, ए0डी0जे0-6, श्री रोहित श्रीवास्तव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अररिया एवं श्रीमती प्रीति राय, प्रधान दंडाधिकारी किशोर न्याय परिषद, अररिया उपस्थित थे।
ओरिएंटल प्रशिक्षण कार्यक्रम के उदद्याटन के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अररिया श्री गुंजन पाण्डे के द्वारा बतलाया गया कि सचिव, जिला विधिक सेवा प्रधिकार, अररिया की देखरेख में नालसा (चाइल्ड फ्रेंडली लीगल सर्विसेज) योजना, 2024 एवं नालसा (मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना 2024 के तहत डिप्युटी चीफ, एल0ए0डी0सी0, पैनल अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वयं सेवकों की दो अलग-अलग टीमें बनायी गई है।
कानून में दिव्यांग व्यक्तियों के लिए न्याय तक पहुंच को बढ़ावा देने वाले कई प्रावधान किए गए हैं।
बाल अधिकार की सुरक्षा को लेकर भी कई कानून बनाये गये हैं।
इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम से उन कानूनों को समझने तथा नासला की योजनाओं के क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार को भी जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पैनल अधिवक्ता एवं पारा लीगल स्वयं सेवक जरुरतमंदों की मदद को तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अररिया के द्वारा बतलाया गया कि इन योजनाओं से बच्चों एवं मानसिक रुप से बीमार व्यक्तियों के सामाजिक सुरक्षा में बढावा मिलेगा तथा इन्हें अपना वास्तविक अधिकार मिल पायेगा।
पुनः प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री अजय कुमार, स्अेट काउंसलर यूनिसेफ, श्री विनय कुमार ठाकुर, चीफ एल0ए0डी0सी0, अररिया, श्री शुभम कुमार, मनोवैज्ञानिक ने नालसा की योजनाओं के संबंध में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबोधन किये।
उपस्थित प्रतिभागी-
श्री सोहन लाल ठाकुर
श्री अवधेश कुमार झा
मो0 अफसर अली अंसारी
श्री अरबिंद कुमार पंजीयार
श्री शैलेन्द्र कुमार शरण
श्री विनित प्रकाश
श्री गोपाल प्रसाद
श्रीमती संगीता कुमारी
एवं अन्य पारा विधिक स्वयं सेवक हिस्सा लिये।






















