नज़रिया न्यूज़ (रूबी विनीत), अररिया।
नालसा के बैनर तले आगामी 08 मार्च को सम्पूर्ण भारत वर्ष में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में बिहार राज्य भी काफी सक्रिय हैं व बिहार राज्य का अररिया जिला सुल्हानिये वादों के निपटारे मे काफी हद तक सफलता प्राप्त करने में जुटा हुआ है।
बताते चलें कि मंगलवार की देर संध्या न्यायमण्डल अररिया के तेजतर्रार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय राष्ट्रीय लोक अदालत की अपार सफलता के मद्देनजर डीजे डिवीजन व सीजेएम डिवीजन से जुड़े सभी न्यायिक पदाधिकारियो संग बैठक की है।
बैठक मे मुख्य रूप से जिला जज श्री पाण्डे ने उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारियो को निर्देशित किया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक सुल्हानिये वादों का निपटारा पक्षकारों की मौजूदगी में आपसी सहमति से हो, इसके लिए सुल्हानिये वादों को चिन्हित कर त्वरित गति में पक्षकारों को नोटिस भिजवावे।
उपस्थित सारे न्यायिक पदाधिकारियो ने जिला जज गुंजन पांडेय को आश्वस्त भी किया कि लगभग सभी न्यायालयो से चिन्हित सुल्हानिये वादों का नोटिस पक्षकारों को भेजी जा चुकी हैं, उसपर मोनिटरिंग बदस्तूर जारी है।
बहरहाल, सूत्रों की माने तो राष्ट्रीय लोक अदालत में इस बार 08 मार्च को न्यायमण्डल अररिया बिहार प्रदेश में वन टू टेन मे अपना नाम दर्ज करवाने में जुटा हुआ है।
अवर न्यायधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि जमीनी स्तर पर बहु डीएलएसए के कई पैनल अधिवक्तागण सहित पारा लीगल वोलेंटियर्स भी अपने-अपने स्तर से सुदुर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चला कर राष्ट्रीय लोक अदालत की महत्ता के संबंध में आमजनों को जागरूक करने में जुटे हुए हैं।






















