नज़रिया न्यूज़ (रूबी बिनीत), अररिया।
न्यायमण्डल अररिया के प्रिंसिपल जिला व सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय के हवाले से अवर न्यायधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी 18 व 19 फरबरी को डीएलएसए ऑफिस में गठित लीगल सर्विसेस यूनिट मनोनयन (एलएसयूएम) से जुड़े डिप्टी चीफ, पैनल अधिवक्ताओ व पीएलवी का दो दिवसीय ट्रेनिंग दिया जाएगा.
बताया गया कि यह दो दिवसीय ट्रेनिंग राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश के आलोक में नालसा (लीगल सर्विसेस टू पेर्सन्स विथ मेन्टल इलनेस एंड पर्सन्स विथ ईंटेलेकचवल डिज़ायबलिटीज़ स्कीम 2024 के क्रियान्वायन हेतु प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश तह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अररिया के आदेश स०- 85/2024, दिनांक 19 दिसम्बर 2024 के द्वारा अधोहस्ताक्षरी की देखरेख में डिप्टी चीफ, पैनल अधिवक्ता व पारा विधिक स्वयं सेवकों के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार अररिया में लीगल सर्विसेस यूनिट मनोनयन (एलएसयूएम) का गठन किया गया।
ट्रेंनिग सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक किया जाएगा।





















