- कुआडी़ थाना क्षेत्र सुन्दरी में 14 वर्षीय किशोर का शव मिलने इलाके फैलीं सनसनी जांच में जुटी पुलिस।
- कुआडी़ थाना क्षेत्र के सुन्दरी में 14 वर्षीय किशोर का शव मिलने से फैली सनसनी
- परिजनों ने लगाया हत्या कर शव फेंकने का आरोप
नजरिया न्यूज कुर्साकांटा। रंजन राज।
कुर्साकांटा प्रखंड के कुआडी़ थाना क्षेत्र सुन्दरी वार्ड संख्या 8 में सोमवार को करीब 2 बजे एक 14 वर्षीय किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों की सुचना पर कुआडी़ थाना अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया।
घटना के संदर्भ में मृतक के पिता प्रमोद शर्मा ने बताया कि आनंद कुमार रविवार की शाम से ही गायब था जिसके बाद हमलोगों ने देर रात तक आसपास के इलाके में चारों तरफ खोजबीन कीए लेकिन नही मिला।
जिसके बाद आज दोपहर 2 बजे करीब सूचना मिली कि खेत में बना गड्ढे में एक शव पड़ा हुआ है जब मैं देखने पहुंचा तो देखा कि शव आनंद का ही है l
मृतक आनंद के चेहरे पर काफी जख्म के निशान है उसे प्रतीत होता है कि किसी रड से मारा गया है मारकर मौत के घाट उतारने के बाद सबको गड्ढे में फेंक दिया गया।
कहते हैं कुआडी़ थाना अध्यक्ष :
कुआडी़ थाना अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक आनंद का शव मिला है चेहरे पर जख्म के निशान से प्रतीत होता है लोहे से मारा गया है एवं परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इधर मृतक की मां मानती देवी ने रोते-बिलखते बताया कि मेरे बेटे का मर्डर करके फेंक दिया गया है आज से कुछ दिन पहले मेरे बेटे ने एक चोर की पहचान की थी जो गांव का ही था जिसके बाद मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इधर घटना की सूचना पर मुखिया प्रतिनिधि महेश शाह ,सरपंच बलराम सिंह वार्ड सदस्य उद्यानंद शर्मा पैक्स अध्यक्ष निजाम आलम, संजय दास, किशोर सिंह, नयन भगत आदि ने प्रशासन से जल्द से जल्द हत्यारे पकड़कर जेल की सलाखों में भेजने की मांग की है।






















