कुर्साकांटा संवाददाता रंजन राज
कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र के सुभाष स्टेडियम में शुभम ऑटो मोबाइल द्वारा रविवार करीब 5 बजे बाइकिंग पल्सर मेनिया 2.0 का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के सचेतक वी विधायक विजय कुमार मंडल शामिल रहे। इस कार्यक्रम में 5,000 से अधिक बाइकिंग प्रेमियों ने भाग लिया।
शुभम ऑटोमोबाइल सर्विस हेड पंकज राय, बजाज मैनेजिंग डायरेक्टर विजय प्रकाश, मुख्य अतिथि विधायक विजय कुमार मंडल, पूर्व प्रमुख सुशील सिंह, पूर्व मुखिया मुस्ताक अली, विद्यानंद पासवान, पूर्व समिति श्याम मंडल, मुन्ना सिंह, प्रणब गुप्ता, जितेंद्र गोस्वामी आदि ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
पल्सर मेनिया 2.0 में दर्शकों को रोमांचित करने के लिए स्टंट राइडिंग टीम द्वारा अनेकों स्टंट शो का प्रदर्शन किया गया। इधर शुभम ऑटोमोबाइल के प्रोपराइटर पंकज राय ने मुख्य अतिथियों को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।
बजाज मोटरसाइकिल शोरूम के ऑनर पंकज राय ने बताया कि बजाज का एनएस 160 अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा पॉपुलर बाइक है। इसके लिए फाइनेंस व एक्सचेंज ऑफर चल रहा है। यहां लोह डाउन पेमेंट पर बाइक ले सकते हैं।






















