- बुनियाद केंद्र का औचक निरीक्षण कर कई बिंदुओं की जांच की गई
नज़रिया न्यूज़ (रूबी बिनीत), अररिया।
जिले के अररिया आरएस स्थित बुनियाद केंद्र का औचक निरीक्षण न्यायमण्डल के अवर न्यायधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
यह निरीक्षण प्रिंसिपल जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय के दिशा निर्देश पर किया गया।
औचक निरीक्षण के दौरान अवर न्यायधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव बुनियाद केंद्र में रखा हुआ बुजुर्ग, विकलांग, बच्चे व विधवा महिलाओ के सुख सुविधाओं के सामग्रियो का गहराइयों से जायजा लिये।
इस मौके पर बुनियाद केन्द्र के जिला प्रबंधक इकबाल आसिफ ने जानकारी देते हुए अवर न्यायधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव को बताया कि बुनियाद केन्द्र में वृद्धजनों के लिए कई सुविधाएँ उपलब्ध हैं। यहाँ आवश्यक कानूनी एवं अन्य प्रकार के परामर्श दिया जाता है। बताया गया कि फिजियोथैरैपी के तहत वाक् व श्रवण संबंधी जांच उचित निदान एवं हस्तक्षेप आँखों की जाँच और उनके इलाज के लिए परामर्श दिया जाता है।
बताया गया कि बुनियाद केन्द्रों में दिव्यांगजनों के लिए भी कई सुविधाएँ उपलब्ध हैं। जिसमे, फिजियोथैरैपी, विकलांगता से संबंधित समस्याओं का आकलन एवं प्रमाणिकरण में सहयोग।सामाजिक पुनर्वास की व्यवस्था आदि शामिल है।
बुनियाद केन्द्रों में विधवाओं के लिए भी कई सुविधाएँ उपलब्ध होने की बात कही गई।
बताया गया कि आवश्यक कानूनी एवं भावनात्मक परामर्श रोजगारोन्मुख कौशल विकास प्रशिक्षण एवं रोजगार संबंधी मार्गदर्शन, समुदाय आधारित संगठनों / स्वयं सहायकता समूहों से जुड़ाव में सहायता, सामाजिक पुनर्वास की व्यवस्था आदि सेवाए उपलब्ध हैं।
इस मौके पर बुनियाद केंद्र में सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट तब्बसुम निगार, नेत्र विशेषज्ञ महताब अंसारी, स्पीच एंड हेयर थेरेपिस्ट अवधेश कुमार, डीएलएसए सहायक शेखर कुमार आदि मौजूद रहे।






















