कुर्साकांटा संवाददाता रंजन राज
कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र के कुआडी़ पंचायत वार्ड संख्या 6 में नल जल योजना से पानी नहीं मिलने पर किया प्रदर्शन। लोगों का आरोप है कि उन्हें नल जल योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इस योजना के तहत मिलने वाले शुद्ध पानी अब तक यहां के लगभग 32 घरों को शुद्ध पानी से वंचित किया गया है।इस संबंध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नाराजगी भी जताई। आक्रोशित महिलाओं-पुरुषों ने प्रशासन से शीघ्र योजना का लाभ देने की मांग की। ग्रामीण प्रमोद पासवान धीरेंद्र पासवान, दिलीप पासवान टुनटुन पासवान, सदानंद पासवान, शंभू पासवान,आदि ने बताया कि पंचायत में नल जल योजना अनियमितताओं की भेंट चढ़ गई है। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना में शामिल नल जल योजना की स्थिति अच्छी नहीं है। आम लोगों को शुद्ध पेय जल पिलाने के लिए सरकार ने करोड़ों की लागत से प्रत्येक पंचायत के सभी वार्डो में हर व्यक्ति को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने नज जल योजना के तहत पानी टंकी का निर्माण किया गया था। इस कार्य को धरातल पर आकर देने के लिए हर पंचायत के वार्ड सदस्य की अध्यक्षता में वार्ड क्रियान्वयन प्रबंध समिति बनी हुई है।
लंबे समय के बाद भी कई गांवों में हर घर नल का जल के क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल योजना की शुरुआत वर्ष 2016-17 में हुई। इस योजना के तहत राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर को को वर्ष 2019-20 तक पाइप द्वारा शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया था। योजना के तहत 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की दर से स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाना है, लेकिन कुंवारी पंचायत के वार्ड संख्या 6 पासवान टोला में आधे लोगों को पानी दिया जा रहा है लगभग 32 घरों में पानी सप्लाई के लिए पाइप नहीं बिछाया गया है। जबकि इसी वार्ड के अन्य जगहों पर लोगों को पानी मिल रहा है। इसके लिए पदाधिकारियों सहित इस पंचायत में काम करने वाले संवेदक को भी कई बार कहा गया है, लेकिन इसका लाभ अब तक नहीं मिला है। ऐसे में नल जल योजना का लाभ मिलना मुश्किल लग रहा है। इधर पीएचईडी जेई तहसीन ने बताया कि इसकी सूचना मिली है जल्द ही पाइप बिछाकर लोगों को पानी उपलब्ध कराया जाएगा






















