आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
रानीगंज: जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर बिजेंद्र राय का जदयू कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बधाई देने वालों में जदयू नेता मिथलेश ऋषिदेव, अनुज प्रधान डब्बू, उमेश साह, सुमित कुमार समेत कई अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। जदयू नेता मिथिलेश ऋषिदेव ने कहा की वीरेंद्र राय के जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर पार्टी प्रखर रूप से उभरकर सामने आएगी






















