आदित्य दत्त नजरिया न्यूज़ रानीगंज
हरिपुर: संत शिरोमणि गुरु रविदास की 648वीं जयंती के अवसर पर हरिपुर मंडल के बूथ संख्या 172 पर भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा कार्यकर्ता परमानंद राम ने की। इस मौके पर भाजपा विधानसभा प्रभारी प्रवीण कुमार एवं जिला महामंत्री प्रातपनारायण मंडल सहित अन्य गणमान्य नेताओं ने संत रविदास को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।विधानसभा प्रभारी प्रवीण कुमार ने इस अवसर पर कहा कि “संत रविदास ने समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने और सेवा व सौहार्द की भावना को मजबूत करने का कार्य किया। उनका जीवन समाजिक समरसता के लिए प्रेरणा स्रोत है, और उनके उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं।” वहीं, जिला महामंत्री प्रातपनारायण मंडल ने कहा कि “गुरु रविदास भक्ति आंदोलन के प्रमुख संत थे। उनके विचार समरसता और समानता को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करते हैं। यदि हम उनके आदर्शों का पालन करें, तो न केवल एक समृद्ध समाज की ओर बढ़ सकते हैं बल्कि विकसित राष्ट्र निर्माण में भी योगदान दे सकते हैं।”इस अवसर पर भाजपा नेता धीरज पासवान, राहिल खान, भाजयुमो जिला मंत्री अर्णव सिंह गोलू, ओम प्रकाश राम, जय प्रकाश राम, वीरेंद्र राम, राहुल राम, प्रमोद बैठा, गुड्डू यादव, सुशील साह, आदित्य कुमार, आयन्श राम, गीता देवी, पूनम कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने संत रविदास के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “गुरु रविदास ने मानवता की सेवा को अपना ध्येय बनाया और धर्म-जाति के भेदभाव को मिटाने के लिए सदैव प्रयासरत रहे। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समानता और शोषणमुक्त समाज के निर्माण के लिए कार्य करना चाहिए।”
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने संत रविदास के विचारों को अपनाने और समाज में समानता व एकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।






















