आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
मवेशी व्यापारी बाबुल अख्तर हत्याकांड में अप्राथमिकी अभियुक्त गौतम कुमार पिता ब्रह्मदेव यादव ग्राम जयनगर थाना भरगामा निवासी को कुछ माह पूर्व हुए मवेशी व्यापारी से हुए दो लाख की लूट एवं व्यापारी बाबुल अख्तर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि कांड संख्या 354/24 में गौतम कुमार कुमार की गिरफ्तारी हुई है बताते चले कि बीते 7 अगस्त को पिकअप वाहन पर सवार होकर मवेशी व्यापारी व्यापार हेतु सिंघेश्वर हटिया जाने के क्रम में सुबह 7:15 पर रानीगंज अररिया मुख्य मार्ग कमालपुर चौक से पश्चिम कजरा पुल के पास एक पल्सर बाइक पर सवार तीन अपराधी कर्मियों के द्वारा मवेशी व्यापारी पर तवा तोर गोलीबारी की गई थी जिसमें बाबुल अख्तर की मौत हो गई थी एवं दो लाख लूट के लिया गया था






















