आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया के निर्देशानुसार कलावती स्नातक महाविद्यालय, कलावती नगर, रानीगंज में C.B.C.S तृतीय सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा 5 फरवरी 2025 से प्रारंभ होकर 12 फरवरी 2025 को समाप्त हुई।विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अररिया जिले के सभी महाविद्यालयों के विज्ञान संकाय के सभी विषयों एवं कला संकाय के भूगोल और संगीत विषय की प्रायोगिक परीक्षा के लिए इस महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा संचालन हेतु महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० दयानंद राउत को केंद्राधीक्षक तथा इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ० अरविन्द वर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। इसके अलावा, आंतरिक एवं बाह्य परीक्षक के रूप में डॉ० अवधेश कुमार, डॉ० ओम प्रकाश मेहता, डॉ० धर्मेन्द्र कुमार, प्रो० तबरेज आलम, प्रो० मो० नईमुद्दीन, प्रो० भारतेंदु कुमार, डॉ० पूजा अग्रवाल, प्रो० आलोक कुमार, प्रो० मोहन कौशला और डॉ० अनिल कुमार देव को नियुक्त किया गया था।परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाए रखने के लिए महाविद्यालय प्रशासन द्वारा सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई थी। परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर छात्रों की गहन जाँच की गई तथा वाहन, बैग, मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया।आज परीक्षा के अंतिम दिन प्रथम पाली में कलावती डिग्री कॉलेज एवं वाई एन पी कॉलेज के छात्रों और द्वितीय पाली में अल-शम्स मिलिया कॉलेज के छात्रों की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा संचालन में केंद्राधीक्षक डॉ० दयानंद राउत, डॉ० अवधेश कुमार, प्रो० शंभू कुमार सिंह, प्रो० गजेन्द्र कुमार सिंह, राहुल कुमार मंडल और रविकांत साह समेत महाविद्यालय के अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका रही






















