आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून के सख्त प्रावधानों के तहत बौसी थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, बौसी थाना कांड संख्या 22/2024, दिनांक 10 फरवरी 2025 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 की धारा 37(c) के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मनीष कुमार (उम्र 33 वर्ष), पिता प्रदीप साह, साकिन बसैटी, वार्ड नंबर 11, थाना बौसी, जिला अररिया को गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उक्त जानकारी थाना अध्यक्ष विकास पासवान के द्वारा दी गई






















