– एचपीवी टीका सर्वाइकल (बच्चेदानी के मुँह) के कैंसर से करता है बचाव
– 266 बच्चियों को एचपीवी का टिका दिया गया
– पहले राउंड में 540 लड़कियों को दिया जाएगा टीका
बेतिया। 11 फ़रवरी
बिहार में मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना की शुरूआत के साथ ही आज जिले के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय स्थित एमसीएच भवन के टीकाकरण काउंटर पर जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय के देखरेख में टीकाकरण की शुरुआत की गईं है। इस योजना के तहत 9 से 14 साल की लड़कियों को बच्चेदानी के मुँह के कैंसर से बचाव लिए मुफ्त में एचपीवी वैक्सीन दी जा रहीं है। आज यह वैक्सीन कस्तूरबा विधालयबेतिया, नौतन, बैरिया, चनपटिया और मझौलिया के छात्राओं को हेड नर्स ज्ञानती कुमारी, जिम्मी रानी, देवयानी कुमारी और पूनम कुमारी द्वारा दी गई।
इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने कहा की यह वैक्सीन 98 प्रतिशत तक सर्वाइकल कैंसर से बचाव करती है। बच्चियों को सर्वाइकल यानी बच्चेदानी के मुंह के कैंसर से सुरक्षित करने के लिए इसे लेना आवश्यक है। 266 बच्चियों को एचपीवी का टिका दिया गया। वहीं सीएस डॉक्टर विजय कुमार और
डीआईओ डॉ अवधेश कुमार सिंह ने कहा की पहले राउंड में 540 लड़कियों को टीका दिया जाएगा। मौके पर नोडल चिकित्सक डॉ तबरेज ने बताया की महिलाओं को होने वाले कैंसर में से 17 प्रतिशत को बच्चेदानी के मुंह का कैंसर होता है। इससे मृत्युदर बहुत अधिक है।
ऐसे में राज्य सरकार ने निशुल्क एचपीवी टीका लगवाने का बेहतरीन निर्णय लिया है। एचपीवी की दो डोज देने से 98 प्रतिशत तक बचाव होता है। मौके पर सीएस डॉ विजय कुमार, डीआईओ डॉ अवधेश कुमार सिंह, एनसीडीओ डॉ मुरतुजा अंसारी, डीपीएम, डैम, अनुश्रवण पदाधिकारी, एसएमसी यूनिसेफ़, डब्लूएचओ, पीसीआई, डब्लूजेसीएफ, यूएनडीपी के प्रतिनिधि व अन्य लोग उपस्थित थे।

















