-हर पीएचसी में बूथ बनाकर चल रहा एमडीए अभियान
-अभियान की शुरूआत में 53 हजार से ज्यादा बच्चों ने खाई फाइलेरिया रोधी दवा
शिवहर। 11 फरवरी
जिले में सर्वजन दवा सेवन अभियान की शुरूआत हो चुकी है। अभियान के पहले तीन दिन स्कूलों में बूथ लगाकर बच्चों को फाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाई जा रही है। सोमवार को पहले दिन स्कूलों के 53 हजार से ज्यादा बच्चों ने फाइलेरिया रोधी दवाएं खाई हैं। जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ सुरेश राम ने बताया कि बच्चों या किसी भी व्यक्ति में प्रतिकूल असर आने से तत्काल बचने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को इमरजेंसी किट प्रदान किया गया है।
इस किट में बुखार, उल्टी, एंटी एलर्जी के टैबलेट के साथ ओआरएस के शैशे भी दिए गए हैं। ताकि प्रतिकूल असर का तत्काल प्रबंधन हो सके।
प्रतिदिन होगी समीक्षा:
जिला भीबीडी कंसल्टेंट मोहन कुमार ने बताया कि आईडीए के दौरान प्रतिदिन की समीक्षा व आवश्यक कार्यवाही हेतु सायंकालीन समीक्षात्मक बैठक की जा रही है। इसमें जिलाधिकारी,सिविल सर्जन,जिला भीबीडीसी पदाधिकारी व कर्मी समेत सहयोगी संस्थाएं भी शामिल हैं। इसके अलावे हर पीएचसी में बूथ बनाकर एमडीए अभियान चलाया रहा है।

















