नजरिया न्यूज़ गिरवास/रानीगंज/अररिया। आदित्य आदित्य दत्ता।
जनता पार्टी (भाजपा) गीतवास मंडल की ओर से मंगलवार को गीतवास बाजार में भव्य जश्न मनाया गया। दिल्ली विधानसभा और अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और खुशी जाहिर की।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मयानंद सिंह ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, भाजपा की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जनता का भाजपा पर भरोसे का प्रतीक है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं भाजपा समर्थक मौजूद रहे। उन्होंने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए। सुभाष ठाकुर, ज्योति मंडल, सुरेश साह, सहानंद मंडल आदि थे।























