• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
दिल्ली/सुलतानपुर/सूरापुर- पौराणिक काल में भगवान श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण जी का प्राण बचाने के लिए संजीवनी बूटी लंका ले जाते समय छल करने पर बजरंग बली हनुमान जी ने यूपी के विजेथुआ नामक स्थान पर किया था कालनेमी राक्षस का वध

February 11, 2025
अररिया – हत्या मामले में नामजद आरोपी को छोड़ने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

अररिया – हत्या मामले में नामजद आरोपी को छोड़ने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

July 8, 2026
टीबी मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन बनाएं, प्रत्येक संदिग्ध मरीज की समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

टीबी मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन बनाएं, प्रत्येक संदिग्ध मरीज की समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

July 7, 2026
वन महोत्सव के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित 

वन महोत्सव के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित 

July 7, 2026
शिकायतों के त्वरित समाधान में मिलेगी मदद, डिजिटल गवर्नेंस को मिलेगा बढ़ावा

शिकायतों के त्वरित समाधान में मिलेगी मदद, डिजिटल गवर्नेंस को मिलेगा बढ़ावा

July 7, 2026
कादीपुर,उत्तर प्रदेश* :जो कंपनियां स्वास्थ्य और पर्यावरण को ध्यान में रखकर प्रोडक्ट बनाती हैं, गुणत्ता का अनुपालन प्रबंधकगण कड़ाई से करते हैं,उन सभी कंपनियों के प्रोडक्टों में मोदीकेयर का प्रोडक्ट सस्ता है: परिचर्चा

बाल विवाह की उन्मूलन पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

बाल विवाह की उन्मूलन पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

July 7, 2026
भवन निर्माण कामगार संघ एवं बीड़ी मजदूर यूनियन की बैठक

भवन निर्माण कामगार संघ एवं बीड़ी मजदूर यूनियन की बैठक

July 7, 2026
पूर्व एडीजे स्व सूर्य नारायण मंडल के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

पूर्व एडीजे स्व सूर्य नारायण मंडल के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

July 7, 2026
अररिया – कौम वतन से बनती है मजहब से नहीं ,,मौलाना असजद मदनी

अररिया – कौम वतन से बनती है मजहब से नहीं ,,मौलाना असजद मदनी

July 6, 2026
अररिया – मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर अररिया पुलिस की विशेष सुरक्षा ब्रीफिंग

अररिया – मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर अररिया पुलिस की विशेष सुरक्षा ब्रीफिंग

July 6, 2026
जोकीहाट – बांस की झाड़ी में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति पर हत्या का आरोप

जोकीहाट – बांस की झाड़ी में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति पर हत्या का आरोप

July 6, 2026
जोकीहाट – पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्रभावित करने व रुपये मांगने का आरोप, आवेदन देकर जांच की मांग

जोकीहाट – पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्रभावित करने व रुपये मांगने का आरोप, आवेदन देकर जांच की मांग

July 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 8, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

दिल्ली/सुलतानपुर/सूरापुर- पौराणिक काल में भगवान श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण जी का प्राण बचाने के लिए संजीवनी बूटी लंका ले जाते समय छल करने पर बजरंग बली हनुमान जी ने यूपी के विजेथुआ नामक स्थान पर किया था कालनेमी राक्षस का वध

by Office Araria
February 11, 2025
0

Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 166
  • यह स्थान आज उत्तर प्रदेश का ना केवल पर्यटन केंद्र है अपितु हजारों श्रद्धालु यहां प्रत्येक सप्ताह बजरंगबली का दर्शन करने पहुंचते हैं

*प्रतिभा सिंह/मीरा प्रवीण वत्स/मनोज सिंह , नजरिया न्यूज संवाददाता, 10फरवरी।*

कालनेमी राक्षस का पौराणिक काल में बजरंग बली हनुमान जी ने जहां पर वध किया था।वह स्थान विजेथुआ धाम के नाम से उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के कादीपुर तहसील में स्थित है। कांग्रेसी मुख्यमंत्री पंडित श्रीपति मिश्र ने अपने कार्यकाल में इस स्थान को उत्तर प्रदेश का पर्यटन केंद्र घोषित किया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री पंडित श्रीपति मिश्र के बाद किसी भी मुख्यमंत्री ने इस पौराणिक कालीन स्थल की तरफ विशेष ध्यान नहीं दिया। उत्तर प्रदेश सरकार के हवाले से पीआईबी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार ब्रिटेन का एक विशेष दल महाकुंभ सहित उत्तर प्रदेश के भिन्न-भिन्न स्थलों का भ्रमण करने आ रहा है।धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का भी भ्रमण यह दल करेगा। फिलहाल उन स्थलों में पौराणिककालीन कालनेमी राक्षस की वधस्थली विजेथुआ धाम का नाम शामिल नहीं है।

*पीआईबी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति*

यूपी का धार्मिक पर्यटन केंद्र होते हुए भी नहीं मिल रहा प्रोत्साहन
प्रयागराज महाकुंभ 2025 की भव्यता और दिव्यता न केवल देशभर के श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है, बल्कि विदेशी पर्यटकों और ट्रैवल लेखकों का ध्यान भी अपनी ओर खींच रही है। इसी क्रम में, ब्रिटेन के प्रसिद्ध ट्रैवल राइटर्स का एक दल 25-26 फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ का भ्रमण करेगा। इस दल में सॉरचा मैरेड ब्रैडली, एलेक्जेंड्रा निकोल लोवेट और ओइनोन जुडिथ डेल शामिल हैं, जो 24 फरवरी को दिल्ली पहुंचेंगे और 25 फरवरी को प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। इस यात्रा के दौरान वे महाकुंभ के अलावा अन्य धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का भी भ्रमण करेंगे।
उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के पर्यटन को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच रहा है। प्रयागराज महाकुंभ के साथ-साथ दुधवा राष्ट्रीय उद्यान, अयोध्या, वाराणसी और लखनऊ जैसे ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों को भी वैश्विक पर्यटन नक्शे पर स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश घरेलू पर्यटकों की पहली पसंद बन चुका है और शीघ्र ही विदेशी पर्यटन के मामले में भी शीर्ष स्थान प्राप्त करेगा।

*दिल्ली/सुलतानपुर/सूरापुर – महाकुंभ सहित भिन्न -भिन्न धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करने ब्रिटेन का विशेष दल पौराणिककालीन धाम विजेथुआ क्यों नहीं आएगा!*

विदेशी पर्यटकों के लिए उत्तर प्रदेश बना आकर्षण का केंद्र

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन विदेशी पर्यटकों तक इसकी जानकारी पहुंचाने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से विभिन्न अंतरराष्ट्रीय स्तर के ट्रैवल लेखकों और पत्रकारों को आमंत्रित किया जा रहा है, ताकि वे यहां के पर्यटन स्थलों की विशेषताओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत कर सकें। ब्रिटेन से आ रहे ट्रैवल लेखकों का यह दौरा भी इसी प्रयास का हिस्सा है, जिससे उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया जा सके।

पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा प्रयागराज महाकुंभ के दौरान विदेशी पर्यटकों के लिए विशेष योजनाएं तैयार की गई हैं, ताकि वे इस अद्भुत आयोजन का अनुभव कर सकें। सरकार द्वारा आवासीय सुविधाएं, गाइड सेवा, डिजिटल सूचना केंद्र और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे महाकुंभ में आने वाले विदेशी पर्यटकों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिले।

*महाकुंभ के साथ अन्य ऐतिहासिक स्थलों का भी करेंगे भ्रमण*

ब्रिटेन के ट्रैवल लेखकों का यह दल केवल महाकुंभ तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वे प्रयागराज और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का भी भ्रमण करेंगे। इस दौरे के दौरान वे प्रयागराज किला, आनंद भवन, अक्षयवट, अल्फ्रेड पार्क और संगम क्षेत्र का भी दौरा करेंगे। इसके अलावा, वे उत्तर प्रदेश के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे अयोध्या, वाराणसी और लखनऊ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को भी करीब से देखेंगे।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं को और अधिक विकसित करने के लिए कई योजनाओं पर कार्य कर रही है। महाकुंभ के अलावा, सरकार आध्यात्मिक, वन्यजीव, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाएं बना रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पर्यटक स्थलों के इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार किया जा रहा है, जिससे उन्हें बेहतर अनुभव प्राप्त हो सके।

पर्यटन को वैश्विक मंच पर ले जाने की दिशा में बड़ा कदम

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे पर्यटन संवर्धन के प्रयासों में ब्रिटेन के ट्रैवल लेखकों का यह दौरा एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। इससे उत्तर प्रदेश की पर्यटन नीति को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी और अधिक से अधिक विदेशी पर्यटक प्रदेश की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों की ओर आकर्षित होंगे।

यह दौरा न केवल महाकुंभ की भव्यता को दुनिया के सामने लाने में सहायक होगा, बल्कि उत्तर प्रदेश को एक प्रमुख वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सरकार का उद्देश्य है कि उत्तर प्रदेश की समृद्ध विरासत, आध्यात्मिक स्थलों और प्राकृतिक सौंदर्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले और यह दुनिया के शीर्ष पर्यटन स्थलों में शामिल हो।

Share this on WhatsApp
Share198Tweet124Share50
Office Araria

Office Araria

Related Posts

अररिया – हत्या मामले में नामजद आरोपी को छोड़ने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

अररिया – हत्या मामले में नामजद आरोपी को छोड़ने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

by Office Araria
July 8, 2026
0

नजरिया न्यूज़, अररिया। विकाश प्रकाश।अररिया आर.एस. थाना कांड संख्या 149/2026 में दर्ज हत्या के मामले में पुलिस द्वारा एक नामजद...

टीबी मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन बनाएं, प्रत्येक संदिग्ध मरीज की समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

टीबी मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन बनाएं, प्रत्येक संदिग्ध मरीज की समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

by Office Araria
July 7, 2026
0

मुजफ्फरपुर। जिले को वर्ष 2026 तक टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाने के उद्देश्य...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
अररिया – हत्या मामले में नामजद आरोपी को छोड़ने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

अररिया – हत्या मामले में नामजद आरोपी को छोड़ने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

July 8, 2026
टीबी मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन बनाएं, प्रत्येक संदिग्ध मरीज की समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

टीबी मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन बनाएं, प्रत्येक संदिग्ध मरीज की समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

July 7, 2026
वन महोत्सव के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित 

वन महोत्सव के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित 

July 7, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • अररिया – हत्या मामले में नामजद आरोपी को छोड़ने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग
  • टीबी मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन बनाएं, प्रत्येक संदिग्ध मरीज की समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
  • वन महोत्सव के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित 
  • शिकायतों के त्वरित समाधान में मिलेगी मदद, डिजिटल गवर्नेंस को मिलेगा बढ़ावा
  • कादीपुर,उत्तर प्रदेश* :जो कंपनियां स्वास्थ्य और पर्यावरण को ध्यान में रखकर प्रोडक्ट बनाती हैं, गुणत्ता का अनुपालन प्रबंधकगण कड़ाई से करते हैं,उन सभी कंपनियों के प्रोडक्टों में मोदीकेयर का प्रोडक्ट सस्ता है: परिचर्चा

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In