- महिला के गले से चेन छीनकर उचक्के फरार
- पॉस इलाके में चैन स्केचिंग की घटना बढ़ गई है।
- चैन स्केचिंग से आमजन है परेशान।
- जनता की सवाल : आखिर प्रशासन गस्ती के नाम पर शहर में किस तरह का काम कर रहे हैं।
- शराबियों और इसमें करो से अररिया की जनता की परेशानी बड़ी, प्रशासन मौन
नजरिया न्यूज़ अररिया। कुमार श्रीवास्तव।
नगर थाना क्षेत्र में गत दिनों से झपटमार गिरोह एक बार पुनः सक्रिय हो गए हैं, जो अकेली जा रही महिलाओं का पीछा करते हुए गले से चेन झपट कर फरार हो जा रहे हैं। गत रविवार को चंद्रा चौक बजरंगबली मंदिर से पूजा कर शिवपुरी की ओर लौट रही शिक्षक संजय स्नेही की पत्नी शबनम देवी के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया. वहीं एक झपट्टामार गिरोह द्वारा केनरा बैंक व पीएनबी समीप सड़क पर बात करते जा रहे एक राहगीर का मोबाइल छीन कर फरार हो गया। वार्ड संख्या 09 के समाजसेवी ननो प्रियदशों ने बताया कि मुख्यालय में पुनः झपटमार गिरोह की सक्रियता से लोग काफी आहत हैं। महिलाओं में डर का माहौल बना हुआ है।






















