आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
रानीगंज: दिल्ली चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर रानीगंज नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने काली मंदिर चौक पर जोरदार जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाइयाँ दीं। इस अवसर पर जमकर आतिशबाजी भी की गई, जिससे पूरा क्षेत्र भाजपा के जश्न में डूबा नजर आया।भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी ने कहा, “यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। जनता ने एक बार फिर विकास और राष्ट्रवाद को चुना है।”
नगर अध्यक्ष सुमन झा ने कहा, “दिल्ली की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है, यह जीत पूरे देश के लिए एक सकारात्मक संकेत है।”इस भव्य जश्न में युवा नगर अध्यक्ष राजीव चौधरी, पूर्व जिला परिषद पूनम पासवान, दिलीप दत्ता, गोपाल मल्लिक, अभिनव झा बिट्टन, सन्नी भगत, सोनू प्रधान, रंजीत यादव, जय नंदन ठाकुर, युवा नेता हनी मंडल, मणिकांत पासवान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी का झंडा लेकर “भारत माता की जय” और “जय श्री राम” के नारों के साथ जश्न मनाया। पूरे नगर में भाजपा की इस जीत की गूंज सुनाई दी, और कार्यकर्ताओं ने इसे 2024 में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता की नींव बताया।






















