आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
बौंसी थाना पुलिस ने छापामारी करते हुए एक अभियुक्त की गिरफ्तारी की है गिरफ्तार उमेश राय पिता बालेश्वर राय ग्राम गुणवंती वार्ड नंबर 7 थाना बौंसी अररिया जिला बताया जा रहा है उन पर कांड संख्या 132 / 24 दर्ज किया गया था बताते चले कि गुणवंती, बौंसी में 26 अगस्त 2024 की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना घटी थी , जहां मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लियाथा । कविता देवी (35 वर्ष) और उनके परिवार पर जानलेवा हमला किया गया।
क्या है मामला?
कविता देवी के अनुसार, कुछ माह पूर्व शाम करीब 6 बजे उनके नाती और नतिनी घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान अजय राम (23 वर्ष) तेज़ रफ्तार में मोटरसाइकिल चलाते हुए वहां से गुज़रा। जब कविता देवी ने उसे सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह दी, तो अजय राम ने अपने चाचा रमेश राम के आंगन से धारदार हथियार (दबिया) उठा लिया और अपने परिवार के अन्य सदस्यों को बुला लिया।इस हमले में अजय राम के साथ उमेश राम, अर्जुन राम, रमेश राम, पवन राम, बटेश्वर राम, नीलम देवी, बसंती देवी, गीता देवी और रानी कुमारी शामिल थे। सभी लाठी और लोहे की रॉड से लैस थे।अजय राम ने कविता देवी की गर्दन पर हमला करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने अपने दाहिने हाथ से वार रोका, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में टांके लगाने पड़े।उनके पति को बचाने आए तो रमेश राम और पवन राम ने उनके सिर पर लोहे की रॉड और लाठी से वार किया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए।कविता देवी की बहू अनिता देवी को भी लाठी से सिर पर मारा गया, इस बाबत कविता देवी के द्वारा बौसी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी थानाध्यक्ष विकास पासवान ने जानकारी देते हुए कहा कि उमेश राय को गिरफ्तार का प्रारंभिक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं






















