अरुण सिंह, नजरिया न्यूज संवाददाता लखनऊ, 10फरवरी।
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र 18 फरवरी से प्रारंभ होगा।इस आशय की अधिसूचना राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की आज्ञा के बाद जारी किया गया है।
उल्लेखनीय है कि यह सत्र 8फरवरी से शुरू होगा। करीब एक सप्ताह चलेगा। 19 फरवरी को बजट प्रस्तुत होगा। बताया जा रहा है कि इस बार बजट का आकार 8 लाख करोड़ रुपये का होगा। सत्ता पक्ष अपनी उपलब्धियों को सामने रखेगा, वहीं विपक्ष महाकुंभ हादसे के अलावा किसानों, महिलाओं और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सत्ता पक्ष को घेरने की कोशिश करेगा।























