- ग्रामीणों ने डीएम-डीओ से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की
नजरिया न्यूज अररिया। ग्राम पंचायत रमई, पोस्ट- रमई, थाना फारबिसगंज, जिला अररिया में सरकारी योजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। पूर्व मुखिया शबनम बानो (2006-2011) और वर्तमान मुखिया नियामत अली (2021-2026) पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं।
सामुदायिक भवन, शौचालय, सड़क निर्माण, विद्यालय भवन और शिक्षकों की नियुक्ति में भ्रष्टाचार सामने आया है। ग्रामीणों ने डीएम और डीओ को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।






















