नजरिया न्यूज अररिया। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के प्रथम दिन प्रथम पाली में 72 और दूसरी पाली में 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।जिलान्तर्गत 37 केंद्रों पर परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में कराए जाने का दावा जिला प्रशासन ने की है। प्रथम पाली में 5181 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 72 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 970 उपस्थित एवं 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे।
फोटो परिचय : इंटर का परीक्षा देते छात्र एवं छात्राएं।
उल्लेखनीय हो कि इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 15 फरवरी तक संचालित होगी। परीक्षा को लेकर अररिया अनुमंडल में 20 परीक्षा केन्द्र एवं फारबिसगंज अनुमंडल मुख्यालय में 17 परीक्षा केन्द्र, कुल 37 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं।





















