सरस्वती पूजा में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा ।साथ ही विसर्जन के दौरान लाइसेंस में जो रुट तय किया गया है उसी रुट से विसर्जन के लिए निकले ।उक्त बातें रूपौली थाना परिसर में आयोजित सरस्वती पूजा को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए बोल रहे थे ।बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष पूजा कुमारी गुप्ता ने किया।बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष पूजा कुमारी गुप्ता ने कहा कि जो भी पूजा कमिटी है वह निर्धारित समय सीमा के अंदर पूजा का लाइसेंस थाने से लेने का काम करे ।बिना लाइसेंस का पूजा का आयोजन करने वाले कमिटी को चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी ।पूजा पंडाल में अग्निशमन यंत्र जरूर रखें ।पूजा पंडाल का निर्माण लायसेंस में मेंशन क्षेत्रफल के अनुसार ही करें ।यदि बिना लाइसेंस किसी पंडाल में डीजे बजते पकड़ाया तो डीजे सीज कर उक्त पूजा कमिटी पर दंडनात्मक कार्रवाई की जायेगी ।सभी लोग वर्षो से रूपौली की चली आरही गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए मिल जुल कर पूजा करें ।साथ ही मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार का कोई हुड़दंडग नही करें ।साथ ही विसर्जन के दौरान पूजा कमिटी के लोगो को ध्यान रखना है कि आपके द्वारा जो भी नारा लगाया जाये उससे सामने वाले को कोई कष्ट नही पहुँचे ।इसका पूरा -पूरा ख्याल रखे ।
जिले में गैस आपूर्ति सामान्य, 17 एजेंसी पर छापेमारी
नजरिया न्यूज़, अररिया। जिले में रसोई गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन अररिया द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की...

















