समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बीएड कॉलेज के संस्थापक स्व. राम लखन महतो की महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को पाँचवी पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई। समारोह का शुभारंभ स्व. महतो की महाविद्यालय परिसर में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी रामेश्वर महतो ने कहा कि स्व. महतो का अस्तित्व एवं व्यक्तित्व दोनों महान था एवं समाज के वंचित, शोषित, निम्न एवं गरीब वर्ग के उत्थान के लिए सदा कार्य करते रहे। साथ ही उन्होंने अपनी अपार क्षमता और विलक्षण शक्ति संचार से न केवल समस्तीपुर जिला को ही गौरवान्वित किया अपितु राजनीतिक गलियारों में इनकी अनुपस्थिति आज भी खलती है।
मौके पर विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय लोक मोर्चा की प्रदेश महिला अध्यक्ष स्मृति कुमुद, प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चौधरी पटेल ने भी स्व. महतो के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा किया। वहीं अतिथियों का स्वागत करते हुए स्व. महतो के ज्येष्ठ पुत्र सह राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव प्रशांत पंकज ने सभी आगंतुकों को जीवनदायिनी पौधा प्रदान किया।
साथ ही उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में पिता स्व. राम लखन महतो के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। वे अपने छात्र जीवन मे ही जेपी आंदोलन से जुड़े और सामाजिक विसंगतियों को दूर करने का हर सम्भव प्रयास करते रहे। मौके पर रालोमो के प्रखण्ड अध्यक्ष धनेश्वर महतो, उजियारपुर प्रखण्ड अध्यक्ष सोनू साहनी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, मुखिया अरुण कुमार, प्रमोद चौधरी, ओम प्रकाश चौधरी, विजय शंकर पोद्दार, प्रियवंत चौधरी, नवाब जिलानी, विद्यासागर यादव, आर के ज्वेल, वैद्यनाथ राय, संजय महतो, रामलाल साह, अरविंद कुशवाहा, महेश दास, पंकज गिरी, गुगुल गिरी सहित महाविद्यालय के सभी सदस्यों एवं प्रशिक्षुओं ने स्व. महतो की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।
अररिया – हत्या मामले में नामजद आरोपी को छोड़ने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग
नजरिया न्यूज़, अररिया। विकाश प्रकाश।अररिया आर.एस. थाना कांड संख्या 149/2026 में दर्ज हत्या के मामले में पुलिस द्वारा एक नामजद...






















