वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो, किशनगंज, 30जनवरी।
उप विकास आयुक्त, किशनगंज आईएएस स्पर्श गुप्ता द्वारा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, डीआरडीए, निदेशक किशनगंज के साथ किशनगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत- चकला, महीनगांव एवं दौला में मनरेगा अन्तर्गत पूर्ण क्रियान्वित कैफेटेरिया, खेल मैदान, जीविका ग्राम संगठन भवन एवं चिल्ड्रेन पार्क का निरीक्षण किया गया। आईएएस उप विकास आयुक्त, किशनगंज ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, डीआरडीए, किशनगंज के साथ किशनगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत- चकला, महीनगॉव एवं दौला में मनरेगा अन्तर्गत कैफेटेरिया, खेल मैदान, जीविका ग्राम संगठन भवन एवं चिल्ड्रेन पार्क के निरीक्षण के क्रम में ग्राम पंचायत- चकला में निर्माणाधीन खेल मैदान में विकसित किए जा रहे बास्केट बॉल कोड, बैडमिंटन कोड, बॉलीवॉल कोड एवं रनिंग ट्रेक के गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने हेतु उपस्थित कनीय अभियंता, पंचायत तकनीकी सहायक एवं अन्य जनप्रनिधियों को सख्त निदेश दिए।
ग्राम पंचायत महीनगांव में निर्मित जीविका ग्राम संगठन भवन तक पहुंच पथ हेतु आवश्यक निर्देश के साथ-साथ सुविधाजनक सीढ़ी के स्टेप निर्माण सुनिश्चित कराने हेतु निदेश दिए।
किशनगंज, बिहार -सदर प्रखंड के ग्राम पंचायत चकला, महीनगांव औद दौला में मनरेगा की योजनाओं का उप विकास आयुक्त ने किया सघन निरीक्षण, मिली खामियां
ग्राम पंचायत- दौला में निर्मित चिल्ड्रेन पार्क के सौन्दर्यीकरण एवं दीवाल लेखन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश उपस्थित कनीय अभियंता एवं मुखिया ग्राम पंचायत- दौला को दिया। साथ ही साथ ग्राम पंचायत- दौला में निर्माणाधीन खेल मैदान को विभागीय मापदंड के अनुरूप शीघ्र पूर्ण करने का भी निदेश दिया।
निरीक्षण के क्रम में ग्राम पंचायत- चकला में निर्माणाधीन खेल मैदान में विकसित किए जा रहे बास्केट बॉल कोड, बैडमिंटन कोड, बॉलीवॉल कोड एवं रनिंग ट्रेक के गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने हेतु उपस्थित कनीय अभियंता, पंचायत तकनीकी सहायक एवं अन्य जनप्रनिधियों को सख्त निदेश दिया।
ग्राम पंचायत महीनगांव में निर्मित जीविका ग्राम संगठन भवन तक पहुंच पथ हेतु आवश्यक निर्देश के साथ-साथ सुविधाजनक सीढ़ी के स्टेप निर्माण सुनिश्चित कराने हेतु निदेश दिए।
ग्राम पंचायत- दौला में निर्मित चिल्ड्रेन पार्क के सौन्दर्यीकरण एवं दीवाल लेखन को लेकर कनीय अभियंता एवं मुखिया ग्राम पंचायत- दौला को निदेश दिया । साथ ही साथ ग्राम पंचायत- दौला में निर्माणाधीन खेल मैदान को विभागीय मापदंड के अनुरूप शीघ्र पूर्ण करने का निदेश दिया ।






















