अभिमन्यु मिश्रा, छातापुर सुपौल
प्रखंड के माधोपुर स्थित महद्दीपुर वार्षिक मेला का भव्य शुभारंभ गुरुवार को किया गया, प्रखंड प्रमुख आशिया देवी ने फीता काटकर मेला का उद्घाटन किया, मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सरदार, डा सरयूग सरदार सहित इलाके कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य के अलावे भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थै, उद्घाटन पश्चात प्रखंड प्रमुख ने मेला परिसर में घुमकर व्यवस्थाओं का मुआयना किया, मौके पर मौजूद मेला मालिक इमरान खान से मेला आने वाले लोगों के सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया, वहीं प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सरदार ने कहा कि मेला का अर्थ मेल जोल होता है, अर्थात मेला भिन्न भिन्न जगहों से आने वाले सगे संबंधी व जान पहचान वाले लोगों को एक दुसरे से मिलने का मौका मिल जाता है,
उन्होने आयोजन कमिटि को मेला के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दी, वहीं मदन श्रीवास्तव, हरेराम चौधरी आदि ने कहा कि यैतिहासिक महद्दीपुर मवेशी मेला स्वर्णिम इतिहास रहा है और कोशी के अलावे सीमांचल व मिथिलांचल क्षेत्र में भी यह सुप्रसिद्ध है, बीते कालखंड में मेला की पहचान मिटने के कगार पर आ गया था, परंतु स्थानीय यूवाओं ने मेला की पहचान को फिर से पुनर्जीवित कर दिया है, बीते तीन वर्षों से लगातार मेला लग रहा है और भारी संख्या में लोग मेला का लूत्फ उठाने पहूंचते हैं, मेला के संवेदक इमरान खान ने बताया कि महद्दीपुर का यैतिहासिक मवेशी मेला की पहचान अब मीना बाजार व डीजनी लैंड मेला के रूप में है,
यहां विभिन्न प्रकार के झुला, खेल तमाशा, जादूगर सहित कई प्रकार के खासकर बच्चों के लिए मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराये गये हैं, लजीज व मनपसंद व्ययंजनों की दर्जनों दुकानें भी सज गई है, आगामी दिनों में मनोरंजन के और भी साधन उपलब्ध कराये जायेंगे, राजेश चौधरी के संचालन में हुए उद्घाटन समारोह में सुरों की महफिल भी सजी, जहां सिंगर साधना एवं मोनू ने स्वागत गान सहित कई गीत गाकर शमा बांध दिया, एक महीने तक लगने वाले मेला का शुभारंभ होने से इलाके वासियों में उमंग व उत्साह का माहौल बन गया है,
मौके पर पंसस भवेश यादव, जनीफ खान, वकील यादव, हरेराम चौधरी, रामटहल भगत, अलिशेर, मंजर खान, मदन श्रीवास्तव, सरपंच अरविंद शर्मा, मो जावेद, मो जनाब, फकरूद्दीन उर्फ फटकन, संजीव शर्मा, अमर कुमार आदि मौजूद रहे






















