अभिमन्यु मिश्रा, छातापुर सुपौल
छातापुर थाना परिसर में गुरुवार को सरस्वती पुजनोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक की गई, सीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पुजा आयोजन को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए विचार विमर्श किया गया, बैठक में थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार, एएसएचओ मो शाहिद के अलावे थानाक्षेत्र के जनप्रतिनिधि व गणमान्य सामिल हुए, बैठक में सीओ श्री कुमार ने पुजा आयोजन को लेकर जिला प्रशासन से मिले दिशा निर्देशों से अवगत कराया, कहा कि शांति व सफलतापूर्वक आयोजन के लिए दिशा निर्देश का पालन अनुपालन सुनिश्चित करने की जरूरत है, डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, अश्लील गाना बजने पर साउंड सिस्टम को जब्त करने की कार्रवाई की जायेगी, कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर पुजा आयोजन के लिए थाना से अनुमति लेना आवश्यक है,
पुजा आयोजन से लेकर विसर्जन तक के लिए सरकारी व गैरसरकारी विद्यालयों के प्रबंधन की जिम्मेवारी तय की गई है, लिखित अनुमति लेते समय विसर्जन स्थल व उसके रूट का उल्लेख जरूर करेंगे, ताकि प्रशासन व पुलिस के स्तर से सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जा सके, थानाध्यक्ष ने कहा कि थानाक्षेत्र में अबतक 35 जगहों पर पुजा आयोजन की जानकारी मिली है, जगह जगह सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की तैनाती की जायेगी, आयोजन के दौरान विधि व्यवस्था को भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध समुचित कार्रवाई होगी, उन्होने उपस्थित जनों से आयोजन को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में अपेक्षित सहयोग करने की अपील की, बैठक में सुकदेव भगत, प्रमोद यादव, महेंद्र मंगरैता, भूपेंद्र कुमार सिंह, लक्ष्मी साह, चंद्रदेव पासवान, बुचाय मंडल, रघुनंदन पासवान, मो नूरुद्दीन, परमानंद मंडल, सलाउद्दीन, पप्पू झा, धर्मदेव मंडल आदि सामिल हुए।

















