संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना क्षेत्र में बुधवार को संध्या गश्ती के दौरान मिली सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर पलासी थाना पुलिस ने दो अलग- अलग जगहों पर छापेमारी कर 200 बोतल नेपाली शराब जब्त किया है वहीं हालांकि शराब कारोबारी भागने में सफल रहा है वहीं सअनि अमित राज के शिकायत पर फरार कारोबारी शमशेर उर्फ गुल्लर एवं जब्त बाइक स्वामी व चालक के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज किया गया है वहीं दर्ज एफ आई आर में कहा गया है कि संध्या गश्ती के दौरान सूचना मिली कि पिपरा बिजवार गांव में शमशेर उर्फ गुल्लर नाम का व्यक्ति अपने घर में शराब रखता है और बेचता है वहीं तलाशी के दौरान दो प्लास्टिक बोरा से 52 बोतल नेपाली शराब बरामद हुआ है वहीं बरदबट्टा सड़क पर लावारिस बाइक पर लदा हुआ दो प्लास्टिक बोरा से 148 बोतल नेपाली शराब बरामद किया गया है वहीं पुलिस आगे की कार्यवाही करने में जुट गई है

















