संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पलासी में 42 वर्षीय एक अधेड़ व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गई है वहीं मृत व्यक्ति का नाम किरण लाल मंडल पिता स्व लेलाही मंडल है जो भीखा पंचायत के मझुआ वार्ड नंबर तेरह का रहने वाला है वहीं दुर्घटना सुबह के लगभग आठ बजे की बताई गई है वहीं मोहनिया चौक के लोगों ने परिजनों को सूचना दी और दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को पलासी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया है वहीं मौके पर मौजूद डॉक्टर बी उपाध्याय ने जाँच पड़ताल के बाद मृत घोषित कर दिया है वहीं सूचना पर स्थानीय पुलिस घटना स्थल और फिर अस्पताल पहुंच कर घटना का जानकारी ली है वहीं मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया है
वहीं परिजनों से मिली जानकारी अनुसार मृतक राज मिस्त्री का काम किया करता था और किसी से मिलने पलासी जाने के लिए घर से निकले थे और रास्ते में दुर्घटना घट गई थी और मृतक का दो पुत्र रूपेश कुमार एवं शिवम कुमार है तथा एक पुत्री भी है जिसका नाम रूबी देवी है मृतक की पत्नी बसंती देवी का रो- रो कर बुरा हाल है वहीं लोगों ने बताया कि मृतक पलासी तरफ जा रहा था और पीछे से आ रही ईंट लदा हुआ ट्रैक्टर ने पीछे से ठोकर मार दिया है प्रत्यक्षदर्षियों की मानें तो मृतक किरण लाल मंडल हेलमेट पहने हुए थे और ठोकर लगते ही हेलमेट छिटक गया और सर में गंभीर चोटें आई जिस कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी इस अप्रत्याशित घटना के कारण परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है

















