बीरेंद्र पांडेय, शिक्षा संवाददाता , 27 जनवरी।
जिला स्वास्थ्य समिति प्रांगण में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाना और समाज में इसके महत्व को व्यापक रूप से प्रचारित करना है। कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. अनीता और जिला योजना समन्वयक विश्वजीत कुमार ने किया।
परिवार नियोजन मातृ-शिशु स्वास्थ्य का रक्षक
डॉ. अनीता ने प्रतिभागियों को परिवार नियोजन के विभिन्न तरीकों, उनके उपयोग, और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के उपायों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन न केवल जनसंख्या नियंत्रण का माध्यम है, बल्कि यह मातृ-शिशु स्वास्थ्य में भी सुधार करता है। उन्होंने यह भी जोर दिया कि समाज के सभी वर्गों को इस अभियान का हिस्सा बनाना जरूरी है।
सभी वर्गों तक पहुंचाएंगे जानकारी: योजना समन्वयक
जिला योजना समन्वयक विश्वजीत कुमार ने कार्यक्रम के दौरान कहा, “हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक दंपत्ति को परिवार नियोजन के साधनों के बारे में सही जानकारी और सुविधाएं मिलें। सभी सीएचओ को इस दिशा में समुदाय के साथ मिलकर काम करना होगा।”
किशनगंज, बिहार -डॉ. अनीता ने प्रतिभागियों को परिवार नियोजन के विभिन्न तरीकों, उनके उपयोग, और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के उपायों पर जानकारी दी…
स्वस्थ परिवार, सुरक्षित भविष्य
सिविल सर्जन किशनगंज, डॉ. राजेश कुमार ने कहा, “परिवार नियोजन समाज के हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है। यह न केवल परिवार को आर्थिक स्थिरता प्रदान करता है, बल्कि स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है। सीएचओ को समुदाय में जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी निभानी होगी। सरकार द्वारा दी जा रही मुफ्त सुविधाओं की जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचाई जानी चाहिए।”
जिलाधिकारी का उद्गार, संतुलित परिवार से खुशहाल समाज का होगा निर्माण
जिलाधिकारी विशाल राज ने इस मौके पर कहा, “हमारा समाज तभी प्रगति कर सकता है जब परिवारों में संतुलन और योजना हो। परिवार नियोजन से महिला सशक्तिकरण और बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव रखी जा सकती है। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे इस अभियान का हिस्सा बनें और इसे सफल बनाएं।”

तीर्थराज प्रयाग में पावन संगम तट पर 27जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ पूजन एवं आरती में सम्मिलित होते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ-अनिल उपाध्याय, नजरिया न्यूज!
समुदाय में गलत धारणाओं को करेंगे दूर: सीएचओ
कार्यक्रम के दौरान, स्वास्थ्य विभाग ने सीएचओ को समुदाय में जाकर लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों के बारे में जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्हें बताया गया कि किस प्रकार से महिला और पुरुष नसबंदी, गर्भनिरोधक गोलियों, कंडोम और अन्य साधनों का उपयोग प्रभावी रूप से किया जा सकता है।सीएचओ ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कई बार समाज में गलत धारणाओं के कारण लोग परिवार नियोजन साधनों का उपयोग करने से कतराते हैं। ऐसे में, उनकी भूमिका समाज को सही जानकारी देने और विश्वास बनाने में अहम होगी।
परिवार नियोजन स्थिर समाज की नींव
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह संदेश देना था कि परिवार नियोजन एक स्वस्थ, शिक्षित और सशक्त समाज की कुंजी है। यह न केवल जनसंख्या नियंत्रण में सहायक है, बल्कि महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा भी करता है।सिविल सर्जन डॉ राजेश कुमार ने बताया कि इस पहल से उम्मीद है कि किशनगंज जिले में परिवार नियोजन कार्यक्रम को नई गति मिलेगी और समुदाय के लोग इस अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ेंगे।






















