अभिमन्यु मिश्रा,छातापुर सुपौल
मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र में रविवार को गणतंत्र दिवस उमंग व उत्साह के साथ मनाया गया, 76वें गणतंत्र दिवस पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया, जहां प्रखंड प्रमुख आशिया देवी ने नौ बजकर पांच मिनट पर झंडोत्तोलन किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी, जिसके बाद चिन्हित सरकारी गैर सरकारी संस्थान एवं दफ्तरों मे शान से तिरंगा फहराया गया, गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान जगह जगह प्रसाद व मिठाई का वितरण किया गया,
वही स्कूलों में विविध प्रतियोगिता आयोजित किये गये, इस अवसर मध्य विद्यालय नरहैया सहित कई नीजि विद्यालयों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र एवं छात्राओं ने गायन, भाषण, नृत्य, समुह नृत्य आदि की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर उपस्थित जनों का मन मोह लिया, प्रखंड प्रमुख ने मनरेगा कार्यालय परिसर में भी तिरंगे फहराया, साक्षरता कार्यालय मे बीडीओ डा राकेश गुप्ता जबकि अंचलाधकारी राकेश कुमार ने राजस्व कचहरी में तिरंगा फहराया, वहीं छातापुर थाना मे थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार, पीएचसी में प्रभारी डा नवीन कुमार, बीआरसी में बीइओ प्रभा कुमारी, मुख्यालय पंचायत भवन में मुखिया बीवी साजदा खातुन, किसान भवन में आत्मा अध्यक्ष जयशंकर पांडेय, ग्राम कचहरी में सरपंच गीता देवी, सुरपत सिंह उच्च प्लस टू विद्यालय में प्रभारी एच एम गुरूचरण पासवान, पशु चिकित्सालय में डा शशिभूषण प्रसाद,
प्रावि प्रखंड कौलिनी गुंजन कुमारी, डाकघर में डाकपाल भूषण कुमार, खादी भंडार मे सुशील सिंह, महादलित बस्ती वार्ड संख्या 14 मे बुजूर्ग परमेश्वर राम, वार्ड 17 स्थित महादलित बस्ती मे लक्ष्मण राम, प्रखंड जदयू कार्यालय में अध्यक्ष डा अजय कुमार आनंद, राजद कार्यालय में मो हसन अंसारी, भाजपा कार्यालय मे मंडल अध्यक्ष पवन कुमार हजारी, कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष प्रो सच्चितानंद यादव, शांति नर्सिंग होम मे डा क्रांति गांधी, इ संदीप मेमोरियल हाॅस्पीटल में जगदीश यादव, मध्य विद्यालय नरहैया में एचएम मो अबूजर गफ्फारी, न्यू स्टार स्कूल में प्रिंसीपल सत्येंद्र कुमार सिंह, बीओआई शाखा में एबीएम खिजरे हयात, एसबीआई शाखा में कैशियर,
पीएनबी शाखा चरणै मे बीएम कुंदन मंडल, ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी, समारोह में मनरेगा पीओ कौशल राय, बीपीआरओ देश कुमार, सीडीपीओ पुजा कुमारी, स्वच्छता समन्वयक संजय कुमार, प्रधान सहायक रामनारायण झा, उपप्रमुख संजय यादव, शालीग्राम पांडेय, फेकनारायण मंडल, डा विपीन कुमार सिंह, मकशुद मसन, अजय कुमार सरदार, डा सरयूग सरदार, महेंद्र नारायण दास, अशोक भगत, विमल झा, खलीकुल्लाह अंसारी, मो साबीर, शेख नुरुद्दीन मुख्य रूप से सामिल हुए






















