समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रविवार को प्रखंड के अजनौल पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार ने पंचायत भवन के प्रांगण में धूमधाम से झंडोतोलन किया।साथ ही उनके द्वारा झंडोतोलन के उपरांत एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उच्च विद्यालय के सेवा निवृत्त शिक्षक मणिभूषण सिंह, विशिष्ट अतिथि कार न्यूज के संस्थापक सह उदघोषक अवधेश कुमार,अतिथि सरपंच ग्राम कचहरी अजनौल सरपंच सह सरपंच संघ अध्यक्ष शम्भू चौधरी, पंचायत समिति सदस्या अमृति देवी, शिक्षक सह उदघोषक राम कुमार को पाग, चादर,डायरी व कलम देकर सम्मानित किया गया।
अजनौल पंचायत के वर्ष 2024 में उच्च माध्यमिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए 23 बच्चे को क्रोन का किताब देकर सम्मानित किया।
वहीं पूरे पंचायत में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पिंकी कुमारी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अंशु कुमारी, एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले तनिषा कुमारी को माला, क्रोन, सील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। माध्यमिक परीक्षा वर्ष 2024 में उत्तीर्ण हुए कुल 31 बच्चे को लुसेंट किताब देकर सम्मानित किया गया,जिसमें पंचायत के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मोनू कुमार द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले वाणी कुमारी एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रिंस कुमार को माला, लुसेंट, सील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।साथ ही पंचायत पदाधिकारी एवं कर्मीगण को भी डायरी कलम, पंचायत प्रतिनिधिगण को डायरी कलम देकर सम्मानित किया गया।
स्वच्छता पंचायत कर्मी को माला व चादर देकर सम्मानित किया गया।वंही सरकारी नौकरी हेतु चयनित अभ्यर्थी वार्ड 9 के विश्वनाथ दास के पुत्र अविनाश जिन्होंने भारत सरकार/रेलवे विभाग तमिलनाडु में प्वाइंट्स मैन, एवं मनोज महतो के पुत्र हिमांशु कुमार जिन्होंने भारत सरकार/वायु सेना में चयनित एवं वार्ड 4 के सुनील रजक के पुत्र पंकज कुमार शिक्षक एवं प्रखंड के डीह बसढिया अमर कुमार महतो की पुत्री सुप्रिया रानी पिता एनबीईएमएस में चयनित हुए को माला, सील्ड, डायरी कलम देकर सम्मानित किया गया।
मुखिया दिलीप कुमार ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह गौरवशाली दिन हमारे महान संविधान, लोकतांत्रिक परंपराओं और देश के अमर सपूतों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।हम सब मिलकर संविधान द्वारा प्रदत्त कर्तव्यों के पालन हेतु संकल्पित हों।
साथ ही उन्होंने बताया कि कई वर्षों से हम बच्चों की शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाने को लेकर इस तरह की आयोजन किया करते हैं।
इस आयोजन को सफल बनाने हेतु पधारे आप तमाम अभिभावकों, पंचायतवासियों, भाइयों बहनों एवं सभी आगंतुक सज्जनों का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।
अररिया पलासी के गंछाली में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन, शनिवार को होगा समापन
संजय ठाकुर पलासी/अररिया। मधेपुरा से पहुंचे साधु शरण बाबा दे रहे आध्यात्मिक संदेश, सत्संग में शामिल हो रहे श्रद्धालु...


















