समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को अनुमण्डल के सभी कार्यालय एवं स्कूल/कॉलेज सहित सभी शिक्षण संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया।
वंही पूर्व की भांति इस वर्ष भी अनुमण्डल के मुख्य राजकीय समारोह स्थानीय छत्रधारी इंटर विद्यालय के प्रांगण में एसडीओ प्रियंका कुमारी ने झंडा फहराकर तिरंगे झंडे को सलामी दी और लोगों को बधाई दिया।
वंही झंडोत्तोलन के पूर्व एसडीओ व डीएसपी विवेक शर्मा ने संयुक्त रूप से पुलिस व स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए संयुक्त परेड का निरीक्षण किया।
संयुक्त परेड में बिहार पुलिस के अलावे छत्रधारी इंटर विद्यालय एवं अन्य विद्यालयों के छात्र छात्राओं के द्वारा किए गए संयुक्त पैरेड का निरीक्षण किया।साथ ही कई शिक्षण संस्थानों के छात्र छात्राओं के द्वारा एवं अन्य विभागों के द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक झाँकियाँ निकाली गई।
वंही अनुमण्डल कार्यालय पर एसडीओ प्रियंका कुमारी, डीएसपी कार्यालय पर विवेक शर्मा, थाना पर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष इरसाद आलम एवं नगर परिषद कार्यालय पर नगर अध्यक्षा आभा सुरेका सहित सभी कार्यालयों पर झंडा फहराया गया।
वंही दूसरी ओर गणतंत्र दिवस के अवसर पर अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शशिकांत राय ने झंडोत्तोलन किया।अधिवक्ता संघ भवन में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बिनोद कुमार समीर ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दिया।
साथ ही उक्त अवसर पर अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति दलसिंहसराय की ओर से आयोजित एवं बिहार जन सेवा मंच के सौजन्य से सैकड़ों निर्धन गरीब बच्चों को पठन पाठन सामग्री एंव बृद्ध विकलांगो जरूरत मंद लोगों को कंबल वितरण किया या।
मौके पर समारोह में एडीजे सह समिति के अध्यक्ष शशिकांत राय, प्रभारी सचिव सह न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी निभा आनन्द,सबजज प्रथम विवेक चंद्र वर्मा, मुंसिफ स्पर्श अग्रवाल, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बिनोद कुमार समीर, सचिव प्रभात चौधरी सहित अधिवक्ता एवं लोक अदालत असिस्टेंट गंगेश झा, संगीता झा, जितेंद्र कुमार सिंह सहित कर्मी मौजूद थे।
वंही दूसरी ओर स्थानीय आर. बी. कालेज, दलसिंहसराय के प्रांगण में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर संजय झा ने झंडा फहरा कर तिरंगे झंडे को सलामी दिया।साथ ही गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
पटना – रणधीर वर्मा अंडर-19 ट्रॉफी: अररिया ने पूर्णिया को दी करारी मात, शिवम कुमार झा बने जीत के नायक
नजरिया न्यूज़, पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी 2025-26 के एक रोमांचक लीग मुकाबले...






















