अररिया
अररिया थाना क्षेत्र के पैराडाइज होटल(एसडीएम होटल), जो पहले से सील है, में चोरी की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक चोर को रंगे हाथ पकड़ा। होटल मालिक संजय मिश्रा ने बताया कि 26 जनवरी को सूचना मिली कि एक व्यक्ति होटल से सामान चोरी कर रहा है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि चोर ठेले में दो पलंग लेकर जा रहा था।
पुलिस की गश्ती टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ठेला और चोरी का सामान बरामद किया। आरोपी गोविंद महतो, पिता रामदेव महतो, निवासी ओम नगर, वार्ड 8 को गिरफ्तार कर लिया गया।
गौरतलब है कि इससे पहले 4 दिसंबर, 2024 को इसी होटल में चोरी की घटना हुई थी, लेकिन उस समय पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई थी। इस बार आरोपी को रंगे हाथ पकड़े जाने से स्थानीय लोगों में प्रशासन की ओर से सख्त कदम उठाने की उम्मीद जगी है।






















