- ट्रेजेडी ऑफिसर ने क्वेश्चन पेपर ले जाने के लिए ट्रक मांगा था डीटीओ अररिया से
- डीटीओ ऑफिसर अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि मैंने तो MVI को कहा था ट्रक जपत करके ट्रेजरी पहुंचा देना।
नजरिया न्यूज अररिया। विकाश प्रकाश।
ट्रेजरी अवसर के मुताबिक मामला 26 जनवरी 2025 की संध्या करीब 4:00 बजे का बताया जा रहा है। ट्रेजरी अवसर ने कहा कि 4:00 बजे के करीब जब ट्रक में क्वेश्चन पेपर लोड करने की प्रक्रिया की जा रही थी
ट्रेजरी विभाग के लोगों ने ट्रेजरी ऑफिसर से कहा कि इस ट्रक में विदेशी शराब की बहुत सारी कार्टून लोड है सूचना मिलते ही ट्रेजरी ऑफिसर ने इस मामले की जानकारी नगर थाना को दी। टाउन थाना प्रभारी इस मामले को लेकर सबसे पहले समाहरणालय परिसर मैं स्थित ट्रेजरी ऑफिस के पास से ट्रक को जप्त करते हुए थाना ले आए।
जप्त ट्रक में लगभग 200 लीटर से अधिक विदेशी शराब पाया गया। इस मामले में जब थाना प्रभारी से जानकारी लेना चाहा तो थाना प्रभारी ने इस मामले को लेकर कुछ भी कहने से साफ इनकार किया। ठीक थाना परिसर में ही ट्रेजरी विभाग के ट्रेजरी ऑफिसर खड़े थे उनसे जब इस मामले में पूछताछ किया गया तो उन्होंने कहा कि यह ट्रक ट्रेजरी ऑफिस आया था बीएससी एग्जाम का पेपर को ले जाने के लिए।
यह ट्रक डीटीओ के द्वारा जपत करके भेजा गया था। जब इस मामले की तहकीकात को लेकर अररिया डीटीओ सुशील कुमार से जानकारी ली तो उन्होंने कहा कि मुझे ट्रेजरी ऑफिस से फोन आया था की गाड़ी चाहिए तो मैंने MVI को फोन करके बोल दिया कि एक गाड़ी पकड़ कर के ट्रेजरी ऑफिस दे दो। अब सवाल यह उठता है कि इतनी बड़ी चूक आखिरी DTO विभाग से कैसे हुई।
डीटीओ विभाग के द्वारा बिना जांच किए गाड़ी को शाम 4:00 बजे समाहरणालय परिसर में स्थित ट्रेजरी ऑफर्स पहुचता है। जब ट्रेजरी ऑफिस के स्टाफ के द्वारा क्वेश्चन पेपर को ट्रक में लोड करने की प्रक्रिया की जा रही थी तब पता चलता है कि यह ट्रक आधा विदेशी शराब से भरा हुआ है।
यह तो जांच का विषय है। इस पूरे मामले की जानकारी जब अररिया एसपी से फोन पर लिए तो उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और इसकी जांच की जारी है।






















