नजरिया न्यूज अररिया। विकाश प्रकाश।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में संविधान गौरव अभियान गोष्ठी का आयोजन किया गया,सर्वप्रथम भारत रत्न बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक श्रद्धेय कर्पूरी ठाकुर के जन्म जयंती के अवसर पर उनके तेल चित्र पर पुष्पांजलि किया गया,कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने किया ,जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद जी और प्रदेश के मंत्री स्वदेश यादव मौजूद रहे, अन्य अतिथियों में जिला प्रभारी लखी महतो जी सत्तारूढ़ पार्टी के सचेतक सिकटी विधायक विजय मंडल जी।
नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव जी नरपतगंज के पूर्व विधायक देवयंती यादव जी जिला के महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी जी उपाध्यक्ष बिजली सिंह जी नवीन यादव जी उदय शंकर उदय जी पूर्व महामंत्री सुरेंद्र झा जी कार्यालय मंत्री नीरज झांसी जिला मंत्री नीलिमासा सुष्मिता ठाकुर पहले मोर्चा के जिला अध्यक्ष चांदनी सिंह युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आकाश राज अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष दमदार ऋषि देव जी अति पिछड़ा मोर्चा के दिलीप पटेल सभी मंडल के अध्यक्ष मंडल के सहयोगी के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे मुख्य अतिथि ने डॉ भीमराव अंबेडकर कि भारत के संविधान निर्माता के विषय में विस्तार से चर्चा किया कैसे भारत रत्न अंबेडकर साहब भारत रत्न को भारत देने में उनके मरणोपरांत 33 वर्ष लग गए और कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने में भी 35 वर्ष जबकि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू जी इंदिरा गांधी जी को जीवन काल में और राजीव गांधी जी महीना से भी कम समय में भी भारत रत्न दे दिया,कई बार संविधान संशोधन सिर्फ जनता के अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता कम करने और इमरजेंसी में मौलिक अधिकार छीन लेने तक का कुकर्म किया गया जबकि भारतीय जनता पार्टी एनडीए की सरकार ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक देश में एक विधान एक प्रधान एक निशान के आधार पर जम्मू कश्मीर से धारा 370 जैसे काले कानून को समाप्त करने का कठोर निर्णय संविधान संशोधन के माध्यम से किया है इस पर विरोधी खासकर कांग्रेस के नेता लोगों को गुमराह करने के लिए संविधान खतरे में है इसका दुष्प्रचार कर रही है बिहार और भारत की जनता सब कुछ देख रही है और इस 2025 के बिहार विधानसभा के चुनाव में इन बहुरूपियों को प्रदेश की जनता सबक सिखाने वाली है।






















